Pashchim Disha Mein Diya Jalane Se Kya Hota Hai: हिन्दू धर्म में दीया जालाने का बहुत महत्व माना गया है। पूजा-पाठ के दौरान और संध्याकाल के समय दीया जलाने से कई लाभ मिलते हैं। इसी कड़ी में आज हम ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के माध्यम से यह जानेंगे कि आखिर क्यों जलाना चाहिए पश्चिम दिशा में दीया, क्या हैं पश्चिम दिशा में दीया जलाने के नियम और पश्चिम दिशा में कौन सा दीया जलाना होता है शुभ।
पश्चिम दिशा के ग्रह स्वामी शनि देव हैं। वहीं, इस दिशा के देवता वरुण देव माने गए हैं। इसके अलावा, इस दिशा में मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) का वास भी माना गया है। ऐसे में पश्चिम दिशा में दीया जलाने से शनिदेव, वारिन देव और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें: हिन्दू धर्म में क्यों है रात को दीया जलाने की मनाही?
पश्चिम दिशा में हमेशा सरसों के तेल का दीया जलाना चाहिए। हालांकि दीये की बत्ती रूई की नहीं बल्कि कलावे की होनी चाहिए। पश्चिम दिशा में संध्या और प्रातः दोनों समय दीया जलाना चाहिए। सरसों के तेल में कलावे की बत्ती से दीया प्रज्वलित करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: मरने के बाद मृतक की नाक में क्यों लगाई जाती है रूई?
यह विडियो भी देखें
पश्चिम दिशा में दीया जलाने से शनि देव की कृपा बनी रहती है। शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनि साढ़े साती और ढैय्या में राहत मिलती है। शनि की वक्र दृष्टि जातक और उसके परिवार को परेशान नहीं करती है।
पश्चिम दिशा में अरसों के तेल में कलावे की बत्ती वाला दीया जलाने से घर की आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है। मां लक्ष्मी की कृपा होती है और उनका वास घर में स्थापित होता है। मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक समस्याएं घर को नहीं घेर पाती हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते है कि आखिर क्यों जलाना चाहिए पश्चिम दिशा में दीया, क्या है पश्चिम दिशा में दीया जलाने के नियम और कौन सा दीया पश्चिम दिशा में जलाना माना जाता है शुभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shuttertsock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।