पौष माह के कृष्ण पक्ष की सफला एकादशी इस साल 26 दिसंबर, दिन गुरुवार को है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु के लिए रखा गया व्रत व्यक्ति के जीवन में अपार सफलता की ओर ले जाता है। वहीं, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु के समक्ष उनकी पूजा के दौरान कौन से तेल का दीया जलाना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
यूं तो भगवान विष्णु के समक्ष घी का दीपक ही जलाया जाता है पूजा के दौरान, लेकिन सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु के लिए घी के अलावा तेल का दीया भी जलाना शुभ मानते हैं।
असल में ऐसा माना जाता है कि जिस राजा ने सफला एकादशी के व्रत की शुरुआत की थी उन्होंने इतने सालों का इस व्रत का पालन किया था कि राज्य में जितना भी घी मौजूद था सब खत्म हो गया था, लेकिन राजा ने पूजा नाहिंन छोड़ी और तेल से दीया जलाना आरंभ रखा था।
यह भी पढ़ें: Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी के दिन केले के पेड़ की पूजा कैसे करें?
इसी कारण से सफला एकादशी के दिन घी से भी ज्यादा तेल का दीया भगवान विष्णु के सामने जलाना शुभ माना जाता है। हालांकि इस बात का ख्याल रखना भी जरूरी है कि किस तेल का दीया भगवान विष्णु के लिए जलाएं क्योंकि अलग-अलग तेल विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा में प्रयोग में लाये जाते हैं।
वहीं, सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान उनके समक्ष अलसी के तेल का दीया जलाना शुभ माना जाता है। इससे कई लाभ भी प्राप्त होते हैं।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें: Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को कौन से पुष्प चढ़ाएं?
शास्त्रों में बताया गया है कि अलसी के तेल का संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है और अलसी के बीज या अलसी का तेल धन को आकर्षित करने का काम करते हैं। ऐसे में अलसी के तेल का दीया भगवान विष्णु के लिए सफला एकादशी पर जलाने से न सिर्फ भगवाना विष्णु प्रसन्न होंगे बल्कि माता लक्ष्मी की कृपा भी मिलती है।
घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन लाभ के योग बनने लग जाते हैं। धन में वृद्धि के मार्ग खुलते हैं और समृद्धि आती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।