Astro Remedies for Vaidhriti Yoga

Vaidhriti Yoga 16 September 2025 Effects: 16 सितंबर को पड़ रहा है वैधृति योग, बिल्‍कुल न करें ये काम वरना पड़ सकता है पछताना

16 सितंबर 2025 को पड़ने वाला वैधृति योग बेहद अशुभ माना गया है। जानें इस योग का समय, राशियों पर प्रभाव और पंडित मनीष शर्मा द्वारा बताए गए वे काम जिन्हें इस दिन करने से बचना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-09-15, 17:06 IST

ज्‍योतिष शास्‍त्र में कुल मिलाकर 27 प्रकार के योग के बारे में बताया गया है, जिनमें से कुछ बेहद शुभ होते हैं, तो कुछ बेहद अशुभ। 16 सिंतबर 2025 को पड़ रहा वैधृति योग बहुत ही अशुभ माना गया है। यह योग कल कितने समय पर रहेगा और किन राशियों पर इसका खराब प्रभाव बनेगा यह जानकारी लेने के लिए हमनें उज्‍जैन के पंडित एंव ज्‍योतिषाचार्य मनीष शर्मा से बात की। इतना ही नहीं, हमने उनसे यह भी पूछा कि इस अशुभ योग में क्‍या नहीं करना चाहिए। पंडित जी कहते हैं, "यह योग सबसे बुरा उन लोगों के लिए होता है, जिन्‍हें बहुत ज्‍यादा यात्रा करनी पड़ती है। खासतौर पर इस योग को करियर से जोड़कर देखा जाता है।"

पंडित जी हमने इस वैधृति योग के प्रभाव पर विस्‍तार से बात की है, जो आप सभी के लिए उपयोगी साबित हो सकती है :

क्‍या होता है वैधृति योग ?

हर मनुष्‍य की कुंडली में सूर्य और चंद्रमा, दोनों ही ग्रहों का बहुत ज्‍यादा महत्‍व होता है। समय-समय पर इन दोनों ग्रहों की चाल बदलती है और कई बार इससे शुभ तो कई बार अशुभ योग बनते हैं। पंडित जी कहते हैं, "यह योग तब बनता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच 14वें नक्षत्र में अंतर होता है।" सूर्य और चंद्रमा की ऐसी युति 16 सितंबर 2025 को बन रही है और यह बहुत ज्‍यादा अशुभ है।

वैधृति योग का टाइम

16 सितंबर 2025 में वैधृति योग सुबह 4:53 से शुरू होगा और रात को 8:45 तक रहेगा।

इसे जरूर पढ़ें: 9:9:9 Portal Significance: 9 सितंबर के दुर्लभ योग का रहस्य क्या है? इस आसान उपाय से पूरी करें मनोकामनाएं 

vaidhriti yoga 16 september 2025 avoid these mistakes

क्‍या होते हैं वैधृति योग प्रभाव ?

पंडित जी कहते हैं, " यह योग में यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर आप कोई लंबी यात्रा करने जा रही हैं, तो इस योग में बिल्‍कुल न करें। सेहत के लिए भी यह योग अच्‍छा नहीं होता है। वहीं आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। " कुछ मिलाकर आपको वैधृति योग में कोई भी नया काम नहीं शुरू करना चाहिए। इतना ही नहीं इसका प्रभाव आपकी सोच पर भी पड़ सकता है। हो सकता आप नकारात्‍मक सोचने लगे। कुल मिलाकर वैधृति योग व्यक्ति को ऐसी स्थिति में डाल सकता है, जिससे वह महत्वपूर्ण निर्णय लेने में खुद को असमर्थ महसूस कर सकता है।

यह विडियो भी देखें

वैधृति योग पर क्‍या काम नहीं करने चाहिए ?

वैधृति योग के दौरान कुछ काम आपको बिल्‍कुल नहीं करने चाहिए क्‍योंकि इससे आपको बहुत सारी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ सकता है। पंडित जी कुछ के बारे में हमें बताते हैं-

  • सबसे पहले तो आज के दिन आपको कोई भी नया काम नहीं शुरू करना चाहिए। यह बहुत ही अशुभ योग है। यदि आप कोई नया काम शुरू करती भी हैं, तो आपको इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
  • अगर किसी काम के लिए आपको निर्णय लेना पड़ रहा हो, तो आज के लिए रुक जाएं। दरअसल, आप भ्रम की स्थिति में रहेंगी क्‍योंकि निर्णय जो आप ले रही हैं, उसमें आप पूरी तरह से खुद को श्‍योर नहीं कर पाएंगी कि आप वह लेना चाहती हैं या नहीं।
  • अपनी सेहत का ध्‍यान रखें। आपको पहले से यदि कोई बीमारी है, तो उसका प्रभाव तीव्र हो सकता है। आपको कोई नई बीमारी भी हो सकती हैं।
  • आपको इस योग में किसी लंबी यात्रा पर नहीं जाना चाहिए, क्‍योंकि इसमें यह योग किसी दुर्घटना को भी दावत दे सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: Vahan Kharidne ka Shubh Muhurat 3 September 2025: 3 सितंबर को बन रहे हैं शुभ योग, जानें कार, मोटरसाइकिल, स्‍कूटी में से क्‍या खरीदना होगा आपके लिए लाभदायक 

 

Vaidhriti Yoga dos and donts

किन राशियों के लिए नहीं अच्‍छा है वैधृति योग ?

यह योग सबसे ज्‍यादा सिंह और मीन राशि के लोगों के लिए खराब होता है। इस दिन आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और दान-पण्‍य से भी इसके प्रभाव कम किए जा सकते हैं।

उम्‍मीद है कि आपको ऊपर बताई हुई जानकारी से फायदा होगा। एस्‍ट्रोलॉजी से जुड़ी और भी जानकारी के लिए आप देखती रहें हरजिंदगी। इस लेख को भी शेयर और लाइक जरूर करें।

FAQ
वैधृति योग में क्या काम नहीं करने चाहिए?
इस दिन नया काम शुरू न करें, लंबी यात्रा से बचें, बड़े निर्णय लेने से परहेज करें और सेहत पर विशेष ध्यान दें।
वैधृति योग का करियर पर क्या असर होता है?
करियर में भ्रम और अस्थिरता बढ़ सकती है। इस दिन लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;