(Thai Pongal 2024 Date) भारत में फसल के मौसम को पोंगल, बिहू, लोहड़ी और मकर संक्रांति के रूप में हर राज्य में विधि-विधान के साथ मनाया जाता है। जिसमें पोंगल तमिलनाडु में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन सूर्य के उत्तरायण होने के उपलक्ष्य में खासकर मनाया जाता है। पोंगल का त्योहार कुल 4 दिन तक मनाया जाता है। जिसमें दूसरे दिन थोई पोंगल है। अब ऐसे में थोई पोंगल का शुभ मुहूर्त क्या है और महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तर से जानते हैं।
इस साल दिनांक 16 जनवरी दिन मंगलवार को थोई पोंगल मनाया जाएगा।
पूजा का शुभ मुहूर्त - थोई पोंगल पूजा का शुभ मुहूर्त दिनांक 16 जनवरी को सुबह 05 बजकर 15 मिनट से लेकर अगले दिन दिनांक 17 जनवरी को सुबह 05 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस दौरान पूजा करने से लाभ हो सकता है।
पोंगल के दूसरे दिन को थोई पोंगल के नाम से जाना जाता है। इस दिन सूर्यदेव (सूर्यदेव मंत्र) की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ मनाया जाता है। इस दिन कृषि सूर्यदेव को अच्छी फसल के लिए आभार प्रकट करते हैं और नई फसलों से तैयार विशेष तरह की खीर भी मनाई जाती है। इसलिए थोई पोंगल को पोंगल खीर भी कहा जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Pongal Kab Hai 2024: कब मनाया जाएगा पोंगल, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एक बाद भगवान शिव (भगवान शिव मंत्र) ने नंदी को आदेश दिया कि तुम पृथ्वी पर जाकर कहना कि वह प्रतिदिन बदन पर तेल लगाकर स्नान करें। जब नंदी पृथ्वीलोक पर गए,तो उन्होंने इसी चीज को विपरीत कह दिया। जिससे भगवान शिव नंदी से बेहद क्रोधित हुए और उन्होंने नंदी को श्राप दे दिया कि तुम पृथ्वीलोक पर मनुष्यों के लिए हल जोतने का काम करोगे। इसलिए पोंगल के दिन नई फसल काटने के साथ-साथ बेल की भी पूजा विशेष रूप से की जाती है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें - Bhogi Pongal Kab Hai 2024: इस साल कब मनाया जाएगा भोगी पोंगल, क्या है इस पर्व का महत्व
पोंगल के दिन इन मंत्रों का 21 बार जाप विशेष रूप से करें। इससे देवी-देवताओं की कृपा भी बनी रहेगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।