skanda sashti 2025 offer haldi peacock feather and honey to lord kartikey

Skanda Sashti 2025: स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय को क्या चढ़ाएं?

हिंदू पंचांग के अनुसार, स्कंद षष्ठी का व्रत भगवान शिवपुत्र कार्तिकेय को समर्पित है। इस दिन कार्तिकेय को क्या चढ़ाने से मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-01-03, 23:00 IST

हिंदू धर्म में स्कंद षष्ठी का व्रत बेहद सौभाग्यशाली माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको अकारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और मानसिक परेशानियां बढ़ रही है, तो स्कंद षष्ठी के दिन व्रत रखने से और पूजा-पाठ करने से लाभ हो सकता है। आपको बता दें, स्कंद षष्ठी का व्रत 05 जनवरी को रखा जाएगा। अब ऐसे में स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा में क्या चढ़ाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय को चढ़ाएं हल्दी

haldi

स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय को हल्दी विशेष रूप से चढ़ाएं। हिंदू धर्म में हल्दी को शुभता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। हल्दी भगवान कार्तिकेय को चढ़ाने से व्यक्ति को सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है और व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय को हल्दी का तिलक करना चाहिए और फिर स्वयं लगानी चाहिए। इससे ग्रहदोष से भी छुटकारा मिल सकता है।

स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय को चढ़ाएं मोरपंख

स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा मे मोरपंख जरूर चढ़ाएं। ऐसा कहा जाता है कि कार्तिकेय भगवान को मोरपंख बेहद प्रिय है। आपको बता दें, मोर कार्तिकेय का वाहन है। इसलिए उनकी पूजा में मोरपंख बेहद महत्वपूर्ण होता है। मोरपंख चढ़ाने से नजरदोष से भी छुटकारा मिल सकता है। मोरपंख चढ़ाने से व्यक्ति को कभी भी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें -  January Skanda Sashti 2025: जनवरी में कब है स्कंद षष्ठी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

यह विडियो भी देखें

स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय को चढ़ाएं शहद

shahad

स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय को शहद जरूर चढ़ाएं। ऐसा कहा जाता है कि शहद चढ़ाने से व्यक्ति को धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। भगवान कार्तिकेय को युद्ध और बुद्धि के देवता के रूप में जाना जाता है, को शहद चढ़ाने का विशेष महत्व है। शहद चढ़ाने से व्यक्ति का प्रेम जीवन मधुर बने रहते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शहद को आप तांब के पात्र में ही भगवान कार्तिकेय को चढ़ाएं। इससे सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - दक्षिण भारत में ही क्यों होती है भगवान कार्तिकेय की पूजा?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;