Sita Navami Puja Samagri and puja vidhi

Sita Navami Puja Vidhi 2025: सीता नवमी के दिन कैसे करें माता सीता की पूजा? जानें सामग्री और मंत्र

Sita Navami Puja 2025: हिंदू धर्म में सीता नवमी पर्व का बेहद ही खास महत्व है। इस दिन माता सीता की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। पंचांग के अनुसार, यह दिन वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है।
Updated:- 2025-05-05, 07:23 IST

Sita Navami Puja Vidhi: पंचांग के अनुसार सीता नवमी का पर्व राम नवमी से एक माह बाद यानी वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। सीता नवमी को जानकी नवमी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता सीता धरती पर अवतरित हुई थी। हिंदू धर्म में इस दिन का बेहद ही खास महत्व है। ऐसा कहा जाता है सीता नवमी के दिन माता सीता की पूजा-अर्चना करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही भगवान राम और माता सीता की कृपा बरसती है। ऐसे में आचार्य उदित नारायण त्रिपाठी से जानते हैं कि सीता नवमी पर माता सीता की पूजा कैसे करें और किन मंत्रों का जाप करना चाहिए। साथ ही जानें पूजा में प्रयोग होने वाली सामाग्री-

सीता नवमी 2025 पूजा सामग्री (Sita Navami 2025 Puja Samagri)

mata sita puja samagri

सीता नवमी की पूजा के लिए जरूरी सामाग्री की लिस्ट में माता सीता की प्रतिमा, पीले फूल, सिंदूर, अक्षत, एक चौकी, सुहाग का सामान, लाल कपड़ा, गंगाजल, चंदन, दीपक, घी, गेंदे के फूलों की माला, कलावा आदि शामिल करें।

इसे भी पढ़ें- Sita Navami Pr Kya Kare Kya Nahi 2025: सीता नवमी के दिन न करें ये गलतियां, पारिवारिक जीवन में बढ़ सकता है क्लेश

सीता नवमी 2025 पूजा विधि (Sita Navami 2025 Puja Vidhi)

Sita Navami

सीता नवमी पर माता सीता की विधि-विधान से पूजा करने के लिए सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। अब नए या साफ-सुथरे वस्त्र पहनें। इसके बाद मंदिर की अच्छे से साफ-सफाई करके चौकी रखें और उस पर लाल कपड़ा बिछाएं। इसके बाद माता सीता और भगवान राम की प्रतिमा या फोटो रखें। इसके बाद पूजा शुरू करते हुए माता सीता को फूल माला, अक्षत और श्रृंगार का समान, वस्त्र और कलावा चढ़ाएं। अब माता सीता और श्रीराम को मिठाई का भोग लगाकर घी का दीपक या धूपबत्ती जलाएं। आखिर में माता सीता के मंत्र का जप करके आरती करें।

यह विडियो भी देखें

सीता नवमी पर करें इन मंत्रों का जाप (Sita Navami Puja Mantra)

Sita Navami mantra

सीता नवमी के दिन माता सीता की पूजा करते वक्त एक मंत्र का जप जरूर करें। सीता गायत्री मंत्र जिसे माता सीता का गायत्री मंत्र के नाम से जाना जाता है। यह मंत्र है: ॐ जनकनन्दिन्यै विद्महे रामवल्लभायै धीमहि । तन्न: सीता प्रचोदयात् ।।

सीता नवमी का मूल मंत्र - श्री सीतायै नमः।
बीज मंत्र - "ॐ श्री सीता रामाय नमः"

इसे भी पढ़ें- Sita Navami Kab Hai 2025: इस साल कब है सीता नवमी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि सीता नवमी के दिन माता सीता की किस विधि से पूजा करें और किन मंत्रों का जपा करना चाहिए। साथ ही, यह भी जानें कि सामग्री लिस्ट के बारे में। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik, Herzindagi

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;