Maha shivratri Upay

महाशिवरात्रि के दिन शिवजी पर पीली सरसों चढ़ाना क्यों होता है शुभ? पंडित जी से जानें वजह

महाशिवरात्रि पर कई सारी ऐसी चीजें हैं, जिन्हें चढ़ाने से शुभ और सकरात्मक उर्जा हमारे आसपास नजर आती है। आप भी इस बार कुछ खास चीजों को भगवान शिव पर चढ़ाएं। इससे भगवान भी प्रसन्न हो जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2025-02-24, 09:47 IST

महाशिवरात्रि का त्योहार इस साल 26 फरवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन हर कोई भगवान शिव के खास दिन पर व्रत रखता है। साथ ही, उन्हें अर्पित करने के लिए कई सारी चीजों को शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। वहीं कई सारे लोग घर पर ही शिवलिंग की पूजा करते हैं, ताकि घर में सुख-शांति बनी रहे। इसी सुख-शांति के लिए आप शिवलिंग पर पीली सरसों चढ़ाएं। इससे बहुत सारे फायदे नजर आते हैं। चलिए आपको पंडित विघाशंकर जी के बताए गए तरीके और लाभ के बारे में बताते हैं, जिसे सुनकर इस महाशिवरात्रि आप भी शिवलिंग पर पीली सरसों चढ़ा सकती हैं।

शिवलिंग पर क्यों चढ़ाएं पीली सरसों

Maha shivratri (2)

पीली सरसों पूजा के लिए पवित्र मानी जाती है। इसी वजह से इसे पूजा में इस्तेमाल की जाती है। इसे शिवलिंग में चढ़ाने से वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही, सकारात्मक उर्जा बनी रहती है। ऐसी मान्यता है कि अगर आप नकारात्मक उर्जा को कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप इसे शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। इससे बुरी नजर भी नहीं सकती हैं। इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से बृहस्पति ग्रह के दोषों का निवारण होता है। आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होती है।

पीली सरसों को कैसे चढ़ाएं

Yellow mustard seeds

  • इसके लिए आपको पहले अच्छे स्नान करना है। इसके बाद आपको पूजा की थाली को अच्छे से सजाना है।
  • अब इसमें पीली सरसों को रखकर मंदिर लेकर जाएं।
  • इसके बाद भगवान शिव को स्नान करवाने के बाद इस पीली सरसों को भगवान शिव पर चढ़ाएं।
  • इसे चढ़ाने से आपके घर की सारी नकरात्मकता दूर हो जाएगी। साथ ही, आपके ऊपर भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: Mahashivratri Belpatra Puja Niyam 2025: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को चढ़ाना चाहते हैं बेलपत्र, जानें सही नियम

महाशिवरात्रि पर इन बातों का रखें ध्यान

  • महाशिवरात्रि के दिन आपको सुबह उठकर स्नान करना चाहिए।
  • इसके बाद नए वस्त्र धारण करके इस व्रत को शुरू करना है।
  • इसके बाद मंदिर में जाकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करनी है।
  • फिर शाम के समय आरती करके इस व्रत को पूरा करना है।
  • इससे आपकी पूजा पूरी हो जाएगी। साथ ही, आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी।

इस बार सरसों के भगवान शिव में चढ़ाएं। इससे आपकी आसपास की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी। साथ ही, आपको घर पर अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़े: Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन करें षडक्षर स्तोत्र का पाठ, सौभाग्य में हो सकती है वृद्धि

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;