Significance of lord Krishna favourite vaijayanti mala

भगवान श्रीकृष्ण को क्यों प्रिय है वैजयंती माला?

भगवान श्रीकृष्ण को वैजयंती माला बेहद प्रिय है। इसके पीछे एक बेहद रोचक कहानी है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-09-10, 11:40 IST

पंचतत्व से बनी मानव शरीर पर धारण की जाने वाली सभी चीजों का महत्व होता है। चाहे वो कोई धातु हो, कोई रत्न हो या फिर कोई माला हो। शास्त्रों में भी ऐसे ही एक माला का जिक्र किया गया है। जिसे धारण करने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है। ये मोती समुद्र के किनारे नहीं, बल्कि एक पेड़ से प्राप्ति होते हैं। इन मोतियों का माला स्वयं भगवान श्रीकृष्ण धारण करते हैं। इसे वैजयंती माला के नाम से जाना जाता है। यह माला भगवान श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय है। वैजयंती माला को विशेष रूप से पूजा-पाठ और समस्याओं का समाधान पाने के लिए धारण किया जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण को वैजयंती माला क्यों पसंद है। 

वैजयंती माला भगवान श्रीकृष्ण को क्यों पसंद है ? 

images ()

पौराणिक कथा के अनुसार ऐसी मान्यता है कि धरती मां ने भगवान श्रीकृष्ण को सृष्टि की रक्षा करने के लिए वैजयंती माला प्रेम और श्रद्धा का साथ भेंट की थी। इसी कारण भगवान श्रीकृष्ण को वैजयंती माला बेहद प्रिय है।

वैजयंती माला है मां लक्ष्मी का कारक

वैजयंती माला को भगवान विष्णु के रूप श्रीकृष्ण धारण करते हैं। इसलिए इस माला को बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि वैजयंती माला माता लक्ष्मी का कारक है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति वैजयंती माला धारण करते हैं। उसे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। 

इसे जरूर पढ़ें - इस तरह भगवान का नाम लेकर जपेंगी माला तो मिलेगी अपार खुशी, प्रमुख नियम जानें

वैजयंती माला पहनने के दौरान करें मंत्र जाप 

वैजयंती माला पहनने के दौरान  ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। इससे आपके ऊपर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहेगी। साथ ही अगर आपके विवाह में किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है।  वैजयंती माला धारण करने से क्रोध शांत होता है। 

इसे जरूर पढ़ें - तुलसी की माला पहनकर न जाएं इन जगहों पर 

किस दिन पहनें वैजयंती माला? 

Vaijayanti Mala  x  ()

अगर आप वैजयंती माला धारण करने की सोच रहे हैं, तो आप इसे सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन धारण कर सकते हैं। इससे जातक के ऊपर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। साथ ही जीवन में चल रही सभी समस्याएं भी दूर हो सकती है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;