shattila ekadashi  bhagwan vishnu ki puja vidhi

Shattila Ekadashi 2024 Puja Vidhi: षटतिला एकादशी के दिन इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी

Shattila Ekadashi 2024 Puja Vidhi, Samagri And Mantra: माघ माह के कृष्ण पक्ष की षटतिला एकादशी इस बार 6 फरवरी, मंगलवार को पड़ रही है। इस दिन विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आइए आपको बताएं कि आपको पूरे नियम से भगवान की पूजा कैसे करनी चाहिए।
Editorial
Updated:- 2024-02-06, 08:55 IST

Shattila Ekadashi 2024 Ki Puja Vidhi Aur Mantra: पंचांग के अनुसार, साल में कुल 24 एकादशी तिथियां पड़ती हैं। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। इन्हीं में से एक है माघ माह के कृष्ण पक्ष की षटतिला एकादशी जो इस बार 6 फरवरी, दिन मंगलवार को पड़ने वाली है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं षट्तिला एकादशी की संपूर्ण पूजा विधि और मंत्रों के बारे में विस्तार से।

षट्तिला एकादशी की पूजा सामग्री (Shattila Ekadashi 2024 Puja Samagri List)

shattila ekadashi par kare bhagwan vishnu ki puja

षट्तिला एकादशी के दिन पूजा के लिए काले तिल, तिल का लड्डू, तुलसी का पत्ता, पंचामृत, केला, मौसमी फल, पान का पत्ता, सुपारी, पीला वस्त्र, पीला फूल, धूप, दीप, अगरबत्ती, चंदन, रोली, अक्षत, टतिला एकादशी व्रत कथा की पुस्तक, भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर, गरीब या ब्राह्मण को दान के लिए वस्तुएं, गाय का घी, कपूर आदि घर ले आएं। 

यह भी पढ़ें: Shattila Ekadashi 2024: षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को क्यों चढ़ाया जाता है तेल?

षट्तिला एकादशी की पूजा विधि (Shattila Ekadashi 2024 Puja Vidhi)

षट्तिला एकादशी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। भगवान विष्णु के समक्ष व्रत का संकल्प लें। भगवान विष्णु की पूजा आरंभ करें। भगवान विष्णु को स्नान कराएं। फिर उनका श्रृंगार कर उन्हें नए वस्त्र धारण कराएं। इसके बाद भगवान विष्णु को पीले फूल, माला, पीला चंदन, अक्षत आदि चढ़ाएं। भगवान विष्णु के विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। 

भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें। विष्णु चालीसा का पथ भी अवश्य करें। इसके बाद भगवान विष्णु को तिल, उड़द की दाल और खिचड़ी का भोग लगाएं। भगवान विष्णु के आगे घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु की आरती उतारें। फिर भगवान विष्णु को लगाए भोग को प्रसाद के रूप में परिवार में बाटें और खुद भी उस भोग को श्रद्धा से ग्रहण करें। 

यह भी पढ़ें: Shattila Ekadashi 2024 Upay: षटतिला एकादशी पर क्यों होता है तिल का इस्तेमाल? जानें इससे किये जाने वाले 6 काम

षट्तिला एकादशी के मंत्र (Shattila Ekadashi 2024 Puja Mantra)

shattila ekadashi par kare lord vishnu ki puja

धन लाभ के लिए: दन्ताभये चक्र दरो दधानं, कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्। धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया,लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।। सुखों की प्राप्ति के लिए: ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि। ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से षट्तिला एकादशी की पूजा विधि और मंत्र के बारे में जान सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;