why oil offered to shri vishnu

Shattila Ekadashi 2024: षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को क्यों चढ़ाया जाता है तेल?

माघ माह के कृष्ण पक्ष की षटतिला एकादशी इस बार 6 फरवरी, दिन मंगलवार को पड़ने वाली है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। 
Editorial
Updated:- 2024-01-31, 13:07 IST

Bhagwan Vishnu Ko Tel Chadhane Ka Mahatva: हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 24 एकादशी तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है माघ माह के कृष्ण पक्ष की षटतिला एकादशी जो इस बार 6 फरवरी, दिन मंगलवार को पड़ने वाली है।

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। साथ ही, इस दिन भगवान विष्णु को तेल भी चढ़ाया जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर क्यों षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तेल अर्पित किया जाता है और क्या है इसका महत्व। 

षटतिला एकादशी पर भगवान विष्णु को क्यों चढ़ाते हैं तेल?

shattila ekadashi pr bhagwan vishnu ko tel kyu chadhate hain

शास्त्रों के अनुसार, एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इसी कारण से कोई भी एकादशी क्यों न हो, भगवान विष्णु की पूजा अनिवार्य मानी गई है। हालांकि हर एक एकादशी का महत्व और उसकी कथा अलग-अलग होती है। 

यह भी पढ़ें: Shattila Ekadashi Kab Hai 2024 : कब है षटतिला एकादशी, जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व

ठीक ऐसे ही षटतिला एकादशी के दिन तिल का बहुत महत्व माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ में तिल का प्रयोग बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही, इस दिन तिल के तेल को भगवान विष्णु को चढ़ाना भी लाभदायक सिद्ध होता है। 

ऐसा माना जाता है कि तिल का तेल भगवान विष्णु को इस दिन अर्पित करने से घर में से बीमारी पैदा करने वाले दोष दूर हो जाते हैं। अगर घर में कोई बीमार है तो उसे इस एकादशी पर भगवान विष्णु को तेल जरूर चढ़ाना चाहिए।  

यह भी पढ़ें: Shattila Ekadashi 2024 Upay: षटतिला एकादशी पर क्यों होता है तिल का इस्तेमाल? जानें इससे किये जाने वाले 6 काम

ऐसा माना जाता है कि षट्तिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तिल का तेल चढ़ाने से पितृ शांत होते हैं और पितृ दोष से भी मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा, ग्रहों की अशुभता दूर होती है और शुभ परिणाम मिलने लगता हैं।

shattila ekadashi pr shri vishnu ko tel kyu chadhate hain 

षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तेल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि का वास स्थापित होता है और मां लक्ष्मी की भी कृपा घर पर सदैव बनी रहती है। आर्थिक स्थिति बेहतर बनती है और घर में सकारात्मकता आने लगती है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तेल चढ़ाया जाता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;