Sawan Pradosh vrat  puja vidhi and samagri

Sawan Pradosh Vrat Puja Vidhi 2024: सावन माह के पहले प्रदोष व्रत के दिन इस विधि से करें भगवान शिव की पूजा, जानें पूजन सामग्री

सावन माह में पड़ने वाले प्रदोष व्रत को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन किस विधि से पूजा करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-07-31, 10:38 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह का पहला प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाएगा। इस दौरान भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं प्रदोष व्रत के दिन व्रत करने मात्र से ही व्यक्ति को सभी दोषों से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही सभी प्रकार के दोष दूर हो जाते हैं। बता दें, प्रदोष का अर्थ होता है संध्या का समय। प्रदोष काल में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस समय भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से दांपत्य जीवन में सुख और समृद्धि आती है। अब ऐसे में सावन माह के पहले प्रदोष व्रत के दिन किस विधि से भगवान शिव की पूजा करने से लाभ हो सकता है। साथ ही पूजन सामग्री क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविेंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

सावन माह के पहले प्रदोष व्रत के दिन पूजन सामग्री (Pradosh Vrat Puja Samagri)

cefdbff

सावन माह के प्रदोष व्रत के दिन पूजा करने के लिए पूजन सामग्री के बारे में विस्तार से जानें। 

बिल्व पत्र
धतूरा
धूप
दीपक
अक्षत 
फूल
गंगाजल
दूध
दही
शहद
फल
मिठाई
चंदन
रोली
नैवेद्य
पुष्पमाला
दीपदान

इसे जरूर पढ़ें - Sawan Ka Pehla Pradosh Vrat 2024: सावन प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये फल, लग सकता है दोष

सावन माह के पहले प्रदोष के दिन किस विधि से पूजा करें? (Pradosh Vrat Puja Vidhi)

सबसे पहले प्रदोष व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें।
उसके बाद शिवलिंग में जल अर्पित करें। 
शिवलिंग के सामने घी का दीपक जलाएं।
शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल आदि से अभिषेक करें।
प्रदोष व्रत के दिन रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करने का विशेष महत्व बताया है। इसलिए अभिषेक जरूर करें। 
उसके बाद शिवलिंग के पास बैठकर शिव चालीसा का पाठ करें। 
पाठ करने के बाद आरती जरूर करें। 
इस दिन शिव पुराण या शिव मंत्रों का पाठ करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें - Sawan Pradosh Vrat Kab Hai 2024: सावन में प्रदोष व्रत कब-कब पड़ेंगे, यहां जानें सही तारीख और मुहूर्त

सावन माह के पहले प्रदोष व्रत के दिन करें मंत्र जाप (Chant Mantras on Pradosh Vrat)

Ravi Pradosh vrat april  offer these things to shivling

सावन माह के पहले प्रदोष व्रत के दिन मंत्रों का जाप करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 

ॐ नमः शिवाय:
महामृत्युंजय मंत्र: 
शिव तांडव स्तोत्र:
शिव पंचाक्षरी मंत्र:

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;