
02 जनवरी 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से सामान्य बिलकुल भी नहीं बल्कि गंभीर है, आज का दिन आत्मशुद्धि, मानसिक संतुलन और सौभाग्य से जुड़ा हुआ है। आज किसी भी प्रकार की साधना के लिए दिन अच्छा है, आज पौष मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो शाम 06 बजकर 55 तक रहेगी। चतुर्दशी तिथि को शास्त्रों में संयम, साधना और कर्म शुद्धि की तिथि माना गया है। यह तिथि केवल पूजन करने का ही दिन नहीं है बल्कि अपने जीवन की अव्यवस्थाओं को ठीक करने का एक नया अवसर देती है।
आज चन्द्रमा मृगशिरा नक्षत्र में है जो रात्रि 08 बजकर 04 तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिष में मृगशिरा नक्षत्र का स्वभाव खोज, जिज्ञासा और अस्थिर मन से जुड़ा होता है। ऐसे में आज मन बार-बार भटक सकता है, निर्णय लेने में असमंजस रह सकता है। यही कारण है कि आज जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेना नुकसानदेह हो सकता है।
आज शुक्रवार का दिन है, जो माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से जुड़ा हुआ है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह भोग, विलास, संबंध, सौंदर्य और आर्थिक संतुलन का कारक ग्रह है। यदि कुंडली में शुक्र कमजोर होता है तो व्यक्ति को रिश्तों में असंतोष हमेशा रहता है धन की अस्थिरता और मानसिक तनाव महसूस होता है। चतुर्दशी और शुक्रवार का संयोग व्यक्ति की इस कमजोरी को पहचानने और उसको सुधारने का आज अवसर देता है।
ऐसे में आइये जानते हैं मध्य प्रदेश , छिंदवाड़ा के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग।
| तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
| पौष शुक्ल चतुर्दशी | मृगशिरा | शुक्रवार | शुक्ल | गर |

| प्रहर | समय |
| सूर्योदय | सुबह 06 बजकर 51 मिनट पर होगा। |
| सूर्यास्त | शाम 05 बजकर 36 मिनट पर होगा। |
| चंद्रोदय | दोपहर 04 बजकर 22 मिनट पर होगा। |
| चंद्रास्त | सुबह 06 बजकर 44 मिनट पर होगा। |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 05 बजकर 11 मिनट 06 बजकर 01 मिनट तक |
| अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक |
| गोधुली मुहूर्त | शाम 05 बजकर 35 मिनट से 05 बजकर 59 मिनट तक |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 01 बजकर 49 मिनट से 02 बजकर 32 मिनट तक |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| राहु काल | सुबह10 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 14 मिनट तक |
| यमगंड | शाम 0 बजकर 10 मिनट से 04 बजकर 53 मिनट तक |
| गुलिक काल | सुबह 08 बजकर 12 मिनट से 09 बजकर 32 मिनट तक |

चतुर्दशी तिथि विशेष रूप से भगवान शिव से जुड़ी मानी जाती है। शाश्त्रो में बताया गया है की यह तिथि जीवन में चल रहे नकारात्मक प्रभावों को समाप्त करती है और पुराने कर्मों के बोझ को हल्का करने में मदद करती है। शास्त्रों में माना गया है कि चतुर्दशी को रखा गया संयम सीधे मानसिक शुद्धि पर असर डालता है।आज की चतुर्दशी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शुक्रवार को पड़ रही है। ऐसे में शुक्रवार मां लक्ष्मी जी का दिन और चतुर्दशी शिव जी की है तो आज के पूजन से दोनों की ही कृपा प्राप्त होगी। आज शिव तत्व और शुक्र तत्व दोनों एक्टिव रहेंगे इस दौरान वैराग्य और दूसरी ओर भोग। यही योग आज के दिन को महत्वपूर्ण बनता है।
आज के शुक्रवार का व्रत करने से शुक्र ग्रह को बल मिलेगा । यह व्रत विशेष रूप से उन लोगों के लिए जरूरी है। जिनके विवाह में देरी हो रही है, या फिर जिनके रिश्तों में तनाव या दूरी है उनके लिए आज का यह व्रत काफी अच्छा फल देने वाला है। साथ ही ऐसे लोग जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहती है या फिर जिनकी कुंडली में शुक्र नीच या पीड़ित है उन्हें शुक्रवार का व्रत अवश्य करना चाहिए। आज के दिन किसी भी तरह के दिखावे, फिजूलखर्ची और झूठ बोलने से बचना चाहिए। आज के दिन जो व्रत नहीं रह रहा उन्हें आज किसी का भी अपमान नहीं करना विशेषकर महिलाओं का, आज अपने पार्टनर के रिश्तों में तुलना उस पर शक करने से बचें। आज विशेष रूप से आलस्य और अधिक नींद से दूर रहना चाहिए। अनावश्यक खर्च से बचे।
आज शिव चतुर्दशी और शुक्रवार के दिन शिव जी और माता लक्ष्मी जी से जुड़े उपाय ही करना चाहिए यही उपाय आज आपके दिन को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। आज सुबह स्नान के बाद सफेद या हल्के रंग के वस्त्र पहनें।
माता लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र के सामने घी का दीपक जलाएं और उनके ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः का 108 बार जाप करें। आज प्रदोष काल में शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा दूध और मिश्री मिलाकर शिव जी को अर्पित करें। आज के दिन किसी स्त्री, कन्या या जरूरतमंद को सफेद वस्त्र या मिठाई दान चाहिए।
इसे भी पढ़ें-
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।