image

Pausha Putrada Ekadashi Puja Vidhi & Samagri 2025: संतान के लिए रख रही हैं, पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत, जानें संपूर्ण सामग्री और विधि

Pausha Putrada Ekadashi Puja Vidhi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा होती है। साथ ही महिलाएं व्रत भी रखती हैं। आप भी अगर पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत कर रही हैं, तो इस पूजा के लिए सामग्री और विधि को जरूर जानें।
Editorial
Updated:- 2025-12-29, 15:20 IST

पौष पुत्रदा एकादशी इस साल 30 दिसंबर को पड़ रही है। ऐसे में हर कोई इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करेगा। साथ ही महिलाएं अपने बच्चों की लंबी आयु और अच्छे भविष्य के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही पूजा-पाठ भी करती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस व्रत को रखने के बारे में सोच रही हैं, तो इस पूजा में लगने वाली जरूरी सामग्री और विधि को जरूर जानें। तभी आपका व्रत पूरा होगा। इससे आपका व्रत सही तरीके से पूरा होगा। साथ ही आपको इसका लाभ भी प्राप्त होगा। आइए सारी जानकारी को आर्टिकल में जानते हैं।

पौष पुत्रदा एकादशी की पूजा सामग्री (Pausha Putrada Ekadashi Puja Samagri List)

  • भगवान विष्णु की प्रतिमा
  • पवित्र जल
  • पीले वस्त्र
  • श्रृंगार के सामान
  • फूल
  • तुलसी
  • चंदन
  • पंचामृत
  • मिठाई
  • एकादशी कथा की किताब
  • दीप-धूप
  • नारियल
  • पान-सुपारी

1 - 2025-12-24T163119.666

पौष पुत्रदा एकादशी पूजा विधि (Pausha Putrada Ekadashi Puja Vidhi 2025)

  • पौष पुत्रदा एकादशी के दिन सबसे पहले आपको ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना है।
  • इसके बाद आपको पीले रंग के साफ कपड़ों को पहनना है।
  • इसके बाद आपको सूर्यदेव को जल अर्पित करना है।
  • फिर आपको अपने मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को चौकी पर सजाना है।
  • अब भगवान को फूल की माला चढ़ानी है।
  • इसके बाद आपको भगवान के सामने दीया जलाना है।
  • इसके बाद आप भगवान विष्णु को चंदन या हल्दी का तिलक लगाएं।
  • फिर आपको व्रत कथा को पढ़ना है।
  • इसके बाद आपको आरती करके प्रसाद को चढ़ाना है और वितरण करना है।
  • इस तरह से आप पौष पुत्रदा एकादशी की पूजा को विधि के अनुसार कर पाएंगी।

इसे भी पढ़ें: Paush Putrada Ekadashi Puja Vidhi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी के दिन इस विधि से करें पूजा, जानें सामग्री और मंत्र

पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखते समय किन बातों का रखें ध्यान

  • इस व्रत को रखने के लिए सबसे पहले सुबह उठकर व्रत धारण करना होगा।
  • इस व्रत को निर्जला रखा जाता है। इसलिए आपको इस व्रत में किसी भी चीज को नहीं ग्रहण करना है।
  • पौष पुत्रदा एकादशी के दिन पीले वस्त्रों को धारण करें, ताकि आपको व्रत का फल प्राप्त हो सके।
  • पौष पुत्रदा एकादशी के दिन चीजों का दान करना शुभ होता है। आप दान जैसा कार्य कर सकती हैं।

2 - 2025-12-24T163121.218

 

इसे भी पढ़ें: Paush Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी के दिन क्या करें क्या न करें?

पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत सबसे शुभ माना जाता है। इसलिए आप भी इस व्रत को रखकर इसके लाभ को प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही इससे अपने बच्चों के अच्छे भविष्य की कामना कर सकती हैं, ताकि आपके बच्चों के जीवन में कोई परेशानी न आए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik/ herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;