paush purnima 2025 ka bhog

Paush Purnima Bhog 2025: पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को क्या भोग लगाएं?

पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय भोग को भी उन्हें अर्पित करना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2025-01-08, 13:21 IST

पौष माह की पूर्णिमा इस साल 13 जनवरी, दिन सोमवार को पड़ रही है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष विधान है। पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें यह भी बताया कि पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय भोग को भी उन्हें अर्पित करना चाहिए। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को लगाएं खीर का भोग

purnima pr maa lakshmi ka bhog

माता लक्ष्मी को खीर अति प्रिय है। इसके अलावा, खीर को सुख-समृद्धि एवं संपन्नता का सूचक माना जाता है। ऐसे में पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को केसर या मेवा में से कोई भी एक चीज मिश्रित करके भोग अवश्य लगाएं। इससे माता प्रसन्न होंगी और कृपा बरसाएंगी।

यह भी पढ़ें: Paush Purnima 2025: कब है पौष पूर्णिमा? जानें पूजा एवं स्नान-दान का मुहूर्त और महत्व

पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को लगाएं गोले का भोग

नारियल का ही एक प्रकार होता है गोला जिसका प्रयोग पंजीरी बनाने में भी किया जाता है और यह माता लक्ष्मी के प्रिय व्यंजनों में से भी एक है। ऐसे में पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को गोले या गोले से बनी चीजों का भोग जरूर लगाएं। इससे घर में मौजूद बुरी ऊर्जा भी दूर होगी।

maa lakshmi ka bhog

पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को लगाएं लड्डू का भोग

तिल के लड्डू या फिर गोंद के लड्डुओं का भोग भी पौष माह की पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को लगाना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि तिल या गोंद को व्यंजन के रूप में मां लक्ष्मी को चढ़ाने से घर में धन बाधित करने वाले दोष दूर हो जाते हैं और लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें: किन राशियों पर हमेशा खुश रहती हैं मां लक्ष्मी?

पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को लगाएं रबड़ी का भोग

रबड़ी का भोग भी पौष माह की पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को लगाया जा सकता है। इस दिन माता को रबड़ी का भोग लगाने से पारिवारिक शांति स्थापित होती है, गृह क्लेश दूर होता है और साथ ही, सफेद रंग का होने के कारण रबड़ी का संबंध चंद्रमा से है जो माबूत बनता है।

paush purnima 2025 pr maa lakshmi ko lagaye ye bhog

पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को लगाएं हलवे का भोग

गाजर, सूजी, आटा आदि आप किसी भी हलवे का भोग मां लक्ष्मी को पौष पूर्णिमा के दिन लगा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि पति-पत्नी द्वारा साथ में हलवे का भोग मां लक्ष्मी को लगाने से दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होते हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;