Shri Krishna Margashirsha month puja vidhi and significance

Margashirsha Month Puja Vidhi 2023 : मार्गशीर्ष माह में इस विधि से करें भगवान श्रीकृष्ण की पूजा, जानें पूजन सामग्री

हिंदू पंचांग के अनुसार आज से मार्गशीर्ष माह का आरंभ हो चुका है। इस माह में भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा करने का विधान है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-28, 09:26 IST

(Margashirsha Month Puja Vidhi 2023) हिंदू धर्म में सभी माह का विशेष महत्व है। जिसमें मार्गशीर्ष माह भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष साल का 9वां महीना माना जाता है। इस माह की महिमा बेहद अद्भुत है। इस माह का आरंभ दिनांक 28 नवंबर यानी कि आज से आरंभ हो चुका है और इसका समापन दिनांक 26 दिसंबर को होगा। इसे अगहन माह के नाम से भी जाना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह में जो व्यक्ति भगवान गणेश और श्रीकृष्ण की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करता है। उसे सभी सुखों की प्राप्ति होती है और मृत्यु के बाद मोक्ष भी मिलता है। अब ऐसे में इस माह में भगवान श्रीकृष्ण की किस विधि से पूजा करना शुभ माना जाता है और पूजन सामग्री क्या है।

इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मार्गशीर्ष माह पूजन सामग्री (Margashirsha Puja Samagari)

मार्गशीर्ष माह में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने के लिए इन सामग्री का होना बेहद जरूरी है। 

  • कुंमकुंम, चावल, जल का पात्र, कच्चा दूध, एक स्वच्छ कपड़ा, सफेद फूल, इत्र, कपूर, केसर, धूपबत्ती, दीप, भोग के लिए नैवेद्य, चांदी का बर्तन, चौकी, चंदन आदि। 

मार्गशीर्ष माह में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा विधि (Margshirsha Puja Vidhi)

   masik krishna janmashtami

  • मार्गशीर्ष माह में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करना उत्तम माना जाता है, क्योंकि यह माह उन्हें बेहद प्रिय है। 
  • इस माह में ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान करें। 
  • इसके बाद भगवान श्रीहरि या श्रीकृष्ण (श्रीकृष्ण मंत्र) का ध्यान कर व्रत संकल्प अवश्य लें। 
  • व्रत संकल्प लेने के बाद उन्हें फूल, फल, इत्र, ऊनी वस्त्र आदि देकर विधिवत पूजा करें। 
  • उसके बाद भगवान श्रीकृष्ण को माखन मिश्री, पीले मिठाई का भोग जरूर लगाएं। इससे गोपाल बेहद प्रसन्न होते हैं। 
  • इस माह में चंद्रमा की पूजा करना भी बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। इस दौरान चंद्रदेव को अर्घ्य देने से मानसिक शांति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  • इसे जरूर पढ़ें - Margashirsha Month 2023: आज से शुरू हो रहा है मार्गशीर्ष माह, जानें इस मास का महत्व 
  • इस माह में श्रीमद्भगवत गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। 
  • मार्गशीर्ष माह में तुलसी के पौधे के पास संध्या के समय घी का दीपक(दीपक जलाने के नियम) जरूर जलाना चाहिए। 
  • मार्गशीर्ष माह में प्रतिदिन तुलसी की माला से ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। इससे श्रीहरि की कृपा प्राप्त हो सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Shri Krishna: ये हैं श्री कृष्ण के वो 5 जिंदा सबूत जिन्हें वैज्ञानिकों ने भी स्वीकारा

पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप अवश्य करें (Puja Mantras)

मार्गशीर्ष माह में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने के बाद इस मंत्र का 108 बार मंत्र जाप जरूर करें। इससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। 

  • ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नम:

पूजा संपन्न हो जाने के बाद इस  मंत्र का जाप करें

इस मंत्र का 108 बार जाप अवश्य करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा छुटकारा मिल सकता है और सभी समस्याएं भी दूर हो सकती है। साथ ही घर का वातावरण सुखमय रहेगा। 

  • कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;