image

शादी से पहले घट विवाह क्यों करते हैं मांगलिक लोग? जानें इसके पीछे की वजह

शादी से पहले कई सारे लोग मांगलिक दोष दूर करने के लिए घट विवाह करवाते हैं। ऐसा इसलिए ताकि उनकी शादी में किसी तरह की कोई बाधा न आए।
Editorial
Updated:- 2025-01-12, 13:30 IST

शादी विवाह का कार्य कई सारी चीजों को ध्यान में रखकर किया जाता है। ऐसा इसलिए ताकि इस मांगलिक कार्य में किसी तरह की कोई कमी न रहे। ऐसा ही होता है घट विवाह। यह विवाह मांगलिक व्यक्तियों के लिए करवाया जाता है। ऐस इसलिए ताकि उनका मगंल दोष खत्म किया जा सके। इस विवाह के बाद कई सारी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही, विवाह में किसी तरह की कोई अड़चन नजर नहीं आती है। इसकी जानकारी हमारे पुजारी विध्या शंकरजी ने दी। साथ ही, उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे इस विवाह को करवाया जाता है। साथ ही, इससे किस तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। ऐसे में अगर आप भी मांगलिक हैं, तो इस विवाह को करा सकते हैं।

शादी से पहले होता है घट विवाह

Ghat vivah

घट विवाह उन लोगों का होता है, जिनका मंगल कमजोर होता है। इस वजह से वो मांगलिक कहलाते हैं। यह विवाह शादी से पहले किया जाता है। लेकिन ये उन्हीं व्यक्तियों का होता है, जिसका पार्टनर मांगलिक नहीं होता है। ऐसे में एक पर किसी तरह की कोई अड़चन न आए। इसके लिए इसे करवाया जाता है। इसमें सारे रीति-रिवाज शादी जैसे किए जाते हैं। घड़े के साथ गठबंधन किया जाता है। साथ ही, इससे विवाह की विधि को भी सम्पन्न करते हैं। यह विवाह लड़के और लड़की जिनकी कुंडली में मांगलिक दोष होता है, उन्हें करवाना पड़ता है। इसके बाद इनकी दूसरी शादी होती है।

घट विवाह के समय इन बातों का रखें ध्यान

हमारे देश में कई सारे ऐसे रीति रिवाज होते हैं, जो हर किसी को नहीं बताए जाते हैं। ऐसा ही ये विवाह होता है। जिसे किसी को नहीं बताय जाता है। घर के सदस्य ही इसे करवाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे नजर दोष का खतरा रहता है। पंडित जी ने बताया कि इस विवाह को करवाने के बाद आपको किसी भी तरह का कोई परहेज करने की जरूरत नहीं होती है। बस आपको इस बात को किसी के सामने जाहिर नहीं करना होता है कि आपका विवाह हुआ है। इसके होने के बाद आपके शादी के मंगल कार्य को शुरू किया जा सकता है। बस आपको इसे समय रहते जरूर करवाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: हिंदू में विवाह, मुस्लिम में होता है निकाह.. लेकिन क्या आपको पता यहूदी शादी को क्या कहते हैं?

इन समस्याओं का निवारण होता है घट विवाह

Vivah riwaj

अगर आप भी मांगलिक हैं और विवाह से जुड़ी समस्याएं आपके जीवन में नजर आ रही हैं, तो ऐसे में आप कोशिश करें कि शादी से पहले इसे करा लें। ऐसा इसलिए ताकि आपके दोष का असर आपके होने वाले पार्टनर पर न पड़े। साथ ही, आपके आगे का जीवन अच्छे से कट सके। इस विवाह के बाद आपको कोई परेशानी नहीं होगी। क्योंकि आपकी परेशानी उस घड़े के ऊपर चली जाएगी, जिसकी वजह से आपके पार्टनर को कोई दिक्कत नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: Shadi Ke Liye Upay: विवाह में आ रही हैं अड़चनें तो शुक्रवार के दिन करें ये 5 उपाय

घट विवाह को करवाने से पहले आप अपनी कुंडली को पंडित जी से जरूर चेक करवाएं। ऐसा इसलिए ताकि आपको सही समय और दिन पता चल सके ताकि आप इस विवाह को करा सके। साथ ही, आपको पंडित जी से सारी सामग्री भी पूछ लेनी है। इससे विवाह में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;