(kharmas 2023 dos and don'ts for wealth) हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी के बाद से ही सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है, लेकिन एक बार फिर से खरमास लगने जा रहा है। जिसके कारण मांगलिक कार्यों में रोक लगने जा रहा है। बता दें, विवाह, मुडंन और गृह प्रवेश आदि जैसे सभी शुभ कार्य खरमास में नहीं किए जाते हैं। बता दें, इस साल खरमास दिनांक 16 दिसंबर से लगने जा रहा है और इसका समापन दिनांक 16 जनवरी को मकर संक्रांति से होगा।
इस दौरान सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं और उनकी चाल धीमी होने के कारण 1 महीने के लिए खरमास होता है। अब ऐसे में खरमास में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
खरमास में जरूर करें ये काम (Do this work during Kharmas 2023)
- खरमास के दौरान शुभ कार्य करना वर्जित होता है, लेकिन पूजा-पाठ किया जा सकता है। ऐसी मान्यता है कि इस समय पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
- खरमास में सत्यनारायण की कथा पढ़ना बेहद शुभ माना जाता है। पूरे परिवार को साथ बैठकर कथा सुननी चाहिए। इससे अक्षय फल की प्राप्ति हो सकती है।
- अगर आपकी कुंडली में बृहस्पति की स्थिति धनु राशि में है, तो आप कोई भी शुभ काम खरमास के दौरान कर सकते हैं। इससे आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है।
- खरमास के पूरे माह में तुलसी जी (तुलसी के उपाय) को नियमित जल देने से लाभ हो सकता है और संध्या के समय दीपक जरूर प्रज्वलित करें।
- खरमास में रोजाना सूर्यदेव (सूर्यदेव मंत्र) को अर्घ्य देना चाहिए। इससे आपको कभी रोग दोष नहीं होगा।
- खरमास में भगवान श्रीकृष्ण के मंत्रों से जाप से आपको कभी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- खरमास में केले के पेड़ की पूजा करने से उत्तम फल की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Kharmas 2023: कब से शुरू हो रहा है साल का आखिरी खरमास? जानें नियम और महत्व
खरमास में भूलकर भी न करें ये काम (Don't do this work during Kharmas 2023)
- खरमास अशुभ फल देने वाला माना जाता है। इसलिए इस माह में व्यापार, नया प्रोजेक्ट और कोई भी नया काम शुरू करने से बचना चाहिए।
- इस एक माह में गृह प्रवेश, विवाह, मुंडन, उपनयन संस्कार आदि करना वर्जित माना जाता है।
- अगर आप बेटी की विदाई कर रहे हैं, तो खरमास के बाद ही करें। खरमास में विदाई नहीं करना चाहिए।
- खरमास में किसी भी व्यक्ति को परेशान नहीं करना चाहिए और अपशब्द नहीं बोलना चाहिए। इससे व्यक्ति को कभी मोक्ष की प्राप्ति नहीं होती है।
- खरमास में किसी भी जरूरतमंद को अन्न जरूर दान करें।
- इस माह में नया वाहन खरीदने से बचने चाहिए। इस दौरान वाहन खरीदने से दुर्घटना के योग बनते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Kharmas 2023: खरमास में इस धातु के बर्तन का न करें उपयोग, घर में आ सकती है दरिद्रता
- खरमास में तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों