copper utensils significance

Kharmas 2023: खरमास में इस धातु के बर्तन का न करें उपयोग, घर में आ सकती है दरिद्रता

धार्मिक ग्रंथों में खरमास का विशेष महत्व है। इस दौरान सभी शुभ कार्यों को करना वर्जित माना जाता है। 
Editorial
Updated:- 2023-11-29, 13:30 IST

(kharmas 2023 copper utensils to avoid at home) ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी सूर्य धनु राशि में गोचर करता है, तो खरमास लग जाता है और इसके लगते ही सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लगा दिया जाता है। जैसे कि शादी, मुंडन, गृह प्रवेश आदि। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खरमास के समय सूर्य की गति धीमी हो जाती है। इसलिए इस समय सभी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं, लेकिन पूजा-पाठ करने में कोई पाबंदी नहीं होती है।

वहीं खरमास के दिनों में तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करना वर्जित माना जाता है। इससे नकारात्मक परिणाम मिल सकता है। इसलिए खरमास के समय इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है। बता दें, इस साल खरमास का आरंभ दिनांक 16 दिसंबर से होने जा रहा है और इसका समापन दिनांक 14 जनवरी को होगा।

अब ऐसे में तांबे का खरमास से क्या संबंध है, इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी  से विस्तार से जानते हैं।

तांबे के बर्तन का न करें प्रयोग (Do not use copper utensils)

drinking in copper vessel benefits by expert

  • खरमास के समय में शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में खरमास में घर में कोई भी नई चीज जैसे कि वाहन, आभूषण दिन नहीं खरीदना चाहिए और खरमास में तांबे के बने बर्तन में भोजन या पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और व्यक्ति को किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती है।
  • खरमास के दौरान भौतिक जीवन से जुड़े कार्य को करने की मनाही होती है। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है और व्यक्ति को शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं।
  • ज्योतिष के अनुसार धनु राशि (धनु राशि स्वभाव) के स्वामी बृहस्पति है और सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से वह कमजोर पड़ जाता है। जिसके कारण इसे खरमास कहते हैं। इस दौरान दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है।
  • खरमास में पूजा-पाठ, तीर्थ यात्रा जरूर करना चाहिए और मंदिरों में दीपदान अवश्य करें।
  • खरमास में सूर्यदेव (सूर्यदेव मंत्र)की उपासना करने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Lord Sun: सूर्य का कमजोर होना लाता है घर में बीमारी, जानें इसे मजबूत करने के सरल उपाय

खरमास में न करें धारदार चीजों का प्रयोग (Do not use sharp things in Kharmas)

How to clean knife in hindi

खरमास में धारदार चीजों का प्रयोग करने से बचना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता का संचार हो सकता है और घर की सुख-शांति पर भी इसका अशुभ प्रभाव पड़ता है।

इसे जरूर पढ़ें - Astro Remedies For Low Confidence: सफलता में बाधा नहीं बनेगा कमजोर आत्मविश्वास, करें ये ज्योतिष उपाय

खरमास में न करें इन चीजों का सेवन (Do not eat these things in Kharmas)

खरमास में तामसिक भोजन, लहसुन, प्याज, गाजर, मूली, तेल, चावल, तिल, बथुआ, मूंग, सोंठ और आंवला का सेवन करने से बचना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;