
ज्योतिष और हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ की प्रत्येक उंगली किसी न किसी ग्रह से जुड़ी होती है और उसी के अनुसार धातु या रत्न पहनने का सुझाव दिया जाता है। अंगूठा सीधे तौर पर शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है जो जीवन में प्रेम, सौंदर्य, धन, ऐश्वर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक है। इसके अलावा, अंगूठा व्यक्ति की इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और तर्क शक्ति को भी दर्शाता है।
कई लोग उंगलियों के अलावा अंगूठे में भी रिंग धारण करते हैं या फिर छल्ला पहनते हैं। वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि यूं तो छल्ला पहनना अंगूठे में शुभ होता है, लेकिन इसे धारण करने के भी कई नियम होते हैं। वहीं, अगर आप अंगूठे में रिंग पहनते हैं तो ये कितन सही या कितना गलत इस बारे में आइये जानते हैं इस लेख में विस्तार से।
अंगूठे में रिंग पहनना आमतौर पर शुभ माना जाता है और यह कई तरह से लाभकारी होता है। शुभ प्रभाव की बात करें तो चांदी को चंद्रमा का धातु माना जाता है जो मन और शांति का कारक है।
![]()
जब यह शुक्र से संबंधित अंगूठे में पहना जाता है तो यह मन को शांत और मस्तिष्क को ठंडा रखता है जिससे गुस्सा कम होता है और मानसिक तनाव दूर होता है। यह शुक्र ग्रह को बल देता है।
इससे व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है, धन का प्रवाह बढ़ता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यह एकाग्रता और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। इसे बिना जोड़ का बनवाना चाहिए।
साथ ही, दाहिने हाथ के अंगूठे में पहनना अधिक शुभ माना जाता है। हालांकि, किसी भी उपाय की तरह इसके कुछ अशुभ प्रभाव भी हो सकते हैं अगर इसे गलत धातु में या बिना सलाह के पहना जाए।
![]()
कुछ ज्योतिषियों का मानना है कि चूंकि चांदी चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करती है, इसलिए जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा पहले से ही अशुभ स्थिति में हो उन्हें चांदी का प्रयोग सावधानी से करना चाहिए।
इसके अलावा, कुछ राशियों जैसे मेष, सिंह और धनु के लिए चांदी बहुत उत्तम नहीं मानी जाती। अंगूठे में सोना पहनने की भी सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि इससे शुक्र ग्रह पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: मूलांक 7 वालों को किस रत्न की अंगूठी पहननी चाहिए, जानें नियम और महत्व
इसलिए, अंगूठी पहनने से पहले अपनी कुंडली के अनुसार किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी की सलाह लेना सबसे सही होता है। सीधे-सीधे कहें तो देखा-देखी या स्टाइल के चक्कर में भूल से भी अंगूठे में रिंग यूं ही धारण न करें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
यह विडियो भी देखें