चाहे कोई भी खाना बनाना हो यह बिना तेल के संभव नहीं हो सकता। खाना सरसों, रिफाइंड और घी जैसे कई तेल में बनाया जाता है। लेकिन खाना बनाते हुए कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।
क्योंकि तेल का खाने में अहम योगदान होता है। आज के इस आर्टिकल में हम ज्योतिष से यह जानेंगे कि अगर कभी गलती से तेल गिर जाता है, तो यह शुभ होता है या अशुभ। साथ ही किस तरह के तेल के जमीन पर गिरना अशुभ माना गया है।
ज्योतिष और मान्यताओं के अनुसार कहा गया है कि कई बार गलती से लोगों के हाथ से तेल गिर जाता हैं। लेकिन तेल का गिरना हिंदू ज्योतिष में अशुभ माना गया है।
माना जाता है कि सरसों के तेल (sarso oil) का गिरना शुभ नहीं होता। क्योंकि सरसों के तेल को शनि देव का प्रतीक माना जाता है। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। सरसों के तेल का प्रयोग कई शुभ कार्यो में भी होता है।
जैसे नए जन्मे बच्चों की मालिश के लिए इस तेल का प्रयोग होता है। साथ ही मांगलिक कार्य भी सरसों के तेल से ही किया जाता है। ऐसे में सरसों के तेल का गलती से भी गिरना अशुभ होता है। (मां लक्ष्मी मंत्र)
इसे भी पढ़ें- Pitru Paksha Rules: पितृपक्ष में गलती से भी न खाएं ये चीजें, पितृ हो जाएंगे नाराज
हाथ से तेल गिरकर फर्श पर फैलने का मतलब होता है कि आपके घर में कोई धन संबंधित समस्या आने वाली है। साथ ही देवी लक्ष्मी आपसे किसी वजह से नाराज है। इसलिए कभी भी खाना बनाते हुए ध्यान रखें कि गलती से भी आपसे तेल न गिरे। (किस तरह की थाली में खाना शुभ)
इसके सिवा कई बार लोगों को देखा गया है कि जब तेल (Mustard oil) गिरता है तो लोग उसे हाथों से उठा कर फिर से बर्तन में डालने लगते हैं। लेकिन अगर आपसे तेल गिर गया है, उसे उठाकर वापस खाने में प्रयोग न करें। क्योंकि यह शुभ नहीं होता।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- Pitru Paksha Shradh Days 2023: क्यों सोलह दिन के ही होते हैं पितृ पक्ष?
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।