mata sita stay in lanka

Ramayan Katha: कितने दिनों तक लंका में रही थीं माता सीता? जानें क्या है अंकों का रहस्य

माता सीता का रावण द्वारा हरण हुआ था। माता सीता रावण की लंका में रहीं थीं। उनका निवास स्थान अशोक वाटिका था।  
Editorial
Updated:- 2023-10-04, 23:00 IST

Ramayan Mystery: रामायण से जुड़े ऐसे कई रहस्य हैं जो आज भी एक पहेली बने हुए हैं। वहीं, कुछ तथ्य ऐसे हैं जो किसी रहस्य से कम नहीं।

उदाहरण के तौर पर, माता सीता का रावण द्वारा हरण हुआ था। माता सीता रावण की लंका में रहीं थीं। उनका निवास स्थान अशोक वाटिका था। 

ये तो हम सभी जानते हैं कि माता सीता ने लंका में एक वर्ष का समय भोग था लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुल कितने दिन माता सीता रही थीं। 

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि माता सीता के लंका में बिताये गए दिनों के पीछे गहरा रहस्य है जो वाल्मीकि रामायण में वर्णित है।  

लंका में कितने दिन रहीं माता सीता और श्री राम?

lanka mein kitne din rahi sita mata

  • वाल्मीकि रामायण के अनुसार, लंका में माता सीता कुल 435 दिन रही थीं।
  • वहीं, भगवान श्री राम (कैसे हुई श्री राम की मृत्यु) ने युद्ध के दौरान लंका में कुल 111 दिन बिताये थे।  

यह भी पढ़ें: Ramayan Interesting Facts: अपने हाथों से लिखी रामायण को जब हनुमान जी ने समुद्र में दिया था फेंक

  • मान्यता है कि इन संख्याओं के पीछे रावण के विनाश का रहस्य छिपा हुआ है।
  • 435 की संख्या में 4 दर्शाता है चतुर्भुज और 3 दर्शाता है त्रिलोकी ऊर्जा को। 
  • इसके अलावा, पांच की संख्या दर्शाती है पंच तत्व और पंच महा भूतों को।
  • रामायण के मुताबिक इन संख्याओं के मिलने से रावण का वध संभव हुआ।
  • चतुर्भुज से यहां अर्थ है भगवान विष्णु के सांतवे अवतार प्रभु श्री राम।

lanka mein kitne din rahi mata sita

  • त्रिलोकी से यहां अर्थ है तीनों लोकों के स्वामी और आधिपत्य रखने वाले।
  • पंच तत्व एवं पंच महा भूत, यानी कि इन्हीं से मानव शरीर का निर्माण हुआ। 
  • साथ ही, इन्हीं में मानव शरीर का मृत्यु के बाद समागम भी हो जाएगा। 
  • सरल शब्दों में कहें तो श्री राम कल हाथों रावण (क्या मंदोदरी ने रचा था रावण वध) का वध होना।
  • साथ ही, वध के बाद यानी कि मृत्यु के बाद उसका पंच तत्वों में विलीन होना। 

यह भी पढ़ें: Ramayan Facts: राम-रावण युद्ध के बाद क्या हुआ था वानर सेना का?

  • श्री राम के 111 दिन दर्शाते हैं एक समय, एक योग और एक बाण।
  • यानी कि रावण की मृत्यु का निश्चित समय, योग और दिव्य मृत्यु बाण। 

 

आप भी इस लेख के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कितन दिनों तक माता सीता लंका में रही थीं और क्या है उस अंक का महत्त्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: Pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;