hariyali amavasya  aate ka diya jalane ka mahatva

Hariyali Amavasya 2024: हरियाली अमावस्या के दिन इन पेड़ों के पास जलाएं आटे का दीया, मिलेंगे अद्भुत लाभ

ऐसी मानयता है कि सावन अमावस्या के दिन जहां एक ओर भगवान शिव और माता पार्वती की करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं और ग्रहों की भी कृपा बरसने लगती है तो वहीं, हरियाली अमावस्या के दिन कुछ पेड़ों के नीचे आटे का दीपक जलाने से कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-07-26, 14:02 IST

पंचांग के अनुसार, सावन माह की हरियाली अमावस्या इस साल 4 अगस्त को पड़ रही है। सावन में आने के कारण हरियाली अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। ऐसी मानयता है कि सावन अमावस्या के दिन जहां एक ओर भगवान शिव और माता पार्वती की करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं और ग्रहों की भी कृपा बरसने लगती है तो वहीं, हरियाली अमावस्या के दिन कुछ पेड़ों के नीचे आटे का दीपक जलाने से कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर किन पेड़ों के नीचे आटे का दीपक जलाना चाहिए। 

हरियाली अमावस्या 2024 पर पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं आटे का दीया 

hariyali amavasya  lighting flour lamp

पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसके अलावा, पीपल का संबंध पितरों से भी माना गया है। ऐसे में हरियाली अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे आटे का दीया जलाना चाहिए। इससे सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलेगा और पितृ भी प्रसन्न हो जाएंगे। 

यह भी पढ़ें:  Hariyali Amavasya 2024: हरियाली अमावस्या के दिन सुहागिनें भूल से भी न खरीदें ये चीजें, जीवन में आ सकता है संकट

हरियाली अमावस्या 2024 पर बरगद के पेड़ के नीचे जलाएं आटे का दीया   

बरगद के पेड़ में त्रिदेवों यानी कि भगवान शिव, भगवान विष्णु और ब्रह्म देव का वास होता है। इसके अलावा, बरगद के पेड़ की पूजा से आयु में भी वृद्धि होती है।  ऐसे में हरियाली अमावस्या के दिन बरगद के पेड़ के नीचे आटे का दीपक अवश्य जलाना चाहिए। इससे त्रिदेव कृपा बरसाते हैं।  

यह भी पढ़ें:  Hariyali Amavasya 2024 Date: कब है सावन की हरियाली अमावस्या? जानें शुभ संयोग और स्नान-दान का मुहूर्त

हरियाली अमावस्या 2024 पर शमी के पेड़ के नीचे जलाएं आटे का दीया 

hariyali amavasya  lighting flour lamp under trees 

शमी के पेड़ का संबंध शनिदेव से माना गया है। इसके अलावा, शमी की पत्तियां शिवलिंग पर भी चढ़ाई जाती हैं। ऐसे में हरियाली अमावस्या के दिन शमी के पेड़  के नीचे आटे का दीपक जलाने से शनिदेव और शिव जी प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देते हैं। शनि ग्रह के रूप में शुभ बने रहते हैं।   

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर हरियाली अमावस्या के दिन कौन से पेड़ों के नीचे आटे का दीया जलाना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: herzindagi   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;