हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 अमावस्या तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है श्रावण माह की अमावस्या जिसे हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि सावन की हरियाली अमावस्या के दिन भगवान शिव की पूजा करने के साथ ही गंगा में स्नान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा, हरियाली अमावस्या के दिन दान का भी विशेष स्थान मौजूद है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल कब पड़ रही है सावन की हरियाली अमावस्या, क्या है इस दिन पूजा-पाठ एवं स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, कौन-कौन से शुभ योगों का हो रहा है निर्माण और क्या है हरियाली अमावस्या का महत्व।
हरियाली अमावस्या 2024 कब है?
सावन की हरियाली अमावस्या तिथि का आरंभ 3 अगस्त, दिन शनिवार को दोपहर 3 बजकर 50 मिनट से हो रहा है। वहीं, इसका समापन 4 अगस्त, दिन रविवार को शाम 4 बजकर 42 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की हरियाली अमावस्या 4 अगस्त को पड़ रही है।
हरियाली अमावस्या 2024 शुभ मुहूर्त
हरियाली अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 20 मिनट से 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगा।वहीं, इस दिन पूजा-पाठ या हवन आदि के लिए अभीजीत मुहूर्त दोपहर को 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। स्नान-दान का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 44 मिनट से दोपहर 1 बजकर 26 मिनट रहेगा।
हरियाली अमावस्या 2024 शुभ योग
हरियाली अमावस्या पर 4 शुभ योगों का एक साथ निर्माण हो रहा है। जहां एक ओर 4 अगस्त को सिद्धि योग ब्रह्म मुहूर्त से सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगा तो वहीं, रवि पुष्य योग सुबह 5 बजकर 44 मिनट से दोपहर 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग और पुष्य नक्षत्र भी इसी समय लगेगा।
यह भी पढ़ें:शिवलिंग पर चढ़ाए हुए जल का क्या करना चाहिए?
हरियाली अमावस्या 2024 महत्व
हरियाली अमावस्या के दिन स्नान-दान करने से जहां एक ओर पितृ शनत हॉट हैं और कृपा बरसाते हैं तो वहीं, इस दिन भगवान शिव के निमित्त हवन आदि करने से उनका सानिध्य प्राप्त होता है और घर में शांति स्थापित होती है। पारिवारिक क्लेश से मुक्ति मिलती है और आपसी तालमेल बढ़ने लगता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर हरियाली अमावस्या इस साल कब पड़ रही है, क्या है इस दिन स्नान और दान का शुभ मुहूर्त एवं महत्व और कौन-कौन से शुभ योगों का हो रहा है इस दिन निर्माण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों