image

Guru Pushya Yog 2024: गुरु पुष्य योग पर बृहस्पति चालीसा का पाठ क्यों करना चाहिए?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन जब पुष्य नक्षत्र बनता है तब उसे गुरु पुष्य योग कहा जाता है। गुरु पुष्य योग जब बनता है तब गुरु ग्रह का स्थान ऊंचा हो जाता है और कुंडली में प्रबल भी, जिसके कारण गुरु शुभता प्रदान करने लगते हैं।
Updated:- 2024-09-20, 14:49 IST

गुरु पुष्य योग 26 सितंबर, दिन गुरुवार को पड़ रहा है। असल में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन जब पुष्य नक्षत्र बनता है तब उसे गुरु पुष्य योग कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि गुरु पुष्य योग जब बनता है तब गुरु ग्रह का स्थान ऊंचा हो जाता है और कुंडली में प्रबल भी, जिसके कारण गुरु शुभता प्रदान करने लगते हैं।

ऐसे में गुरु ग्रह की शुभता अपने जीवन में पाने के लिए बृहस्पति चालीसा का पाठ इस दिन करना बहुत शुभ सिद्ध हो सकता है। 26 सितंबर को गुरु पुष्य योग सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शाम 6 बजकर 12 मिनट तक लग रहा है। इस दौरान बृहस्पति चालीसा का पाठ करने से नौकरी, व्यापार, शिक्षा आदि में सफलता मिलने लगती है। तरक्की के मार्ग खुलते हैं।

बृहस्पति या गुरु चालीसा का पाठ

guru pushya yog 2024 pr brihaspati chalisa ke labh

||दोहा||
प्रन्वाऊ प्रथम गुरु चरण, बुद्धि ज्ञान गुन खान।
श्री गणेश शारद सहित, बसों ह्रदय में आन॥

अज्ञानी मति मंद मैं, हैं गुरुस्वामी सुजान।
दोषों से मैं भरा हुआ हूँ तुम हो कृपा निधान॥

||चौपाई||
जय नारायण जय निखिलेशवर। विश्व प्रसिद्ध अखिल तंत्रेश्वर॥
यंत्र-मंत्र विज्ञानं के ज्ञाता।भारत भू के प्रेम प्रेनता॥

जब जब हुई धरम की हानि। सिद्धाश्रम ने पठए ज्ञानी॥
सच्चिदानंद गुरु के प्यारे। सिद्धाश्रम से आप पधारे॥

उच्चकोटि के ऋषि-मुनि स्वेच्छा। ओय करन धरम की रक्षा॥
अबकी बार आपकी बारी। त्राहि त्राहि है धरा पुकारी॥

यह भी पढ़ें: Guru Pushya Yoga 2024 Upay: गुरु पुष्य योग पर करें ये उपाय, दूर होगी तंगी

मरुन्धर प्रान्त खरंटिया ग्रामा। मुल्तानचंद पिता कर नामा॥
शेषशायी सपने में आये। माता को दर्शन दिखलाए॥

रुपादेवि मातु अति धार्मिक। जनम भयो शुभ इक्कीस तारीख॥
जन्म दिवस तिथि शुभ साधक की। पूजा करते आराधक की॥

जन्म वृतन्त सुनायए नवीना। मंत्र नारायण नाम करि दीना॥
नाम नारायण भव भय हारी। सिद्ध योगी मानव तन धारी॥

यह विडियो भी देखें

ऋषिवर ब्रह्म तत्व से ऊर्जित। आत्म स्वरुप गुरु गोरवान्वित॥
एक बार संग सखा भवन में। करि स्नान लगे चिन्तन में॥

चिन्तन करत समाधि लागी। सुध-बुध हीन भये अनुरागी॥
पूर्ण करि संसार की रीती। शंकर जैसे बने गृहस्थी॥

अदभुत संगम प्रभु माया का। अवलोकन है विधि छाया का॥
युग-युग से भव बंधन रीती। जंहा नारायण वाही भगवती॥

guru pushya yog 2024 pr brihaspati chalisa ka mahatva

सांसारिक मन हुए अति ग्लानी। तब हिमगिरी गमन की ठानी॥
अठारह वर्ष हिमालय घूमे। सर्व सिद्धिया गुरु पग चूमें॥

त्याग अटल सिद्धाश्रम आसन। करम भूमि आए नारायण॥
धरा गगन ब्रह्मण में गूंजी। जय गुरुदेव साधना पूंजी॥

सर्व धर्महित शिविर पुरोधा। कर्मक्षेत्र के अतुलित योधा॥
ह्रदय विशाल शास्त्र भण्डारा। भारत का भौतिक उजियारा॥

एक सौ छप्पन ग्रन्थ रचयिता। सीधी साधक विश्व विजेता॥
प्रिय लेखक प्रिय गूढ़ प्रवक्ता। भूत-भविष्य के आप विधाता॥

आयुर्वेद ज्योतिष के सागर। षोडश कला युक्त परमेश्वर॥
रतन पारखी विघन हरंता। सन्यासी अनन्यतम संता॥

यह भी पढ़ें: Guru Pushya Yoga 2024 Daan: गुरु पुष्य योग के दिन करें इन चीजों का दान, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता

अदभुत चमत्कार दिखलाया। पारद का शिवलिंग बनाया॥
वेद पुराण शास्त्र सब गाते। पारेश्वर दुर्लभ कहलाते॥

पूजा कर नित ध्यान लगावे। वो नर सिद्धाश्रम में जावे॥
चारो वेद कंठ में धारे। पूजनीय जन-जन के प्यारे॥

चिन्तन करत मंत्र जब गाएं। विश्वामित्र वशिष्ठ बुलाएं॥
मंत्र नमो नारायण सांचा। ध्यानत भागत भूत-पिशाचा॥

प्रातः कल करहि निखिलायन। मन प्रसन्न नित तेजस्वी तन॥
निर्मल मन से जो भी ध्यावे। रिद्धि सिद्धि सुख-सम्पति पावे॥

पथ करही नित जो चालीसा। शांति प्रदान करहि योगिसा॥
अष्टोत्तर शत पाठ करत जो। सर्व सिद्धिया पावत जन सो॥

श्री गुरु चरण की धारा। सिद्धाश्रम साधक परिवारा॥
जय-जय-जय आनंद के स्वामी। बारम्बार नमामी नमामी॥

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर गुरु पुष्य योग के दिन गुरु या बृहस्पति चालीसा का पाठ करने से क्या लाभ मिलते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;