image

Guru Pushya Yoga 2024 Daan: गुरु पुष्य योग के दिन करें इन चीजों का दान, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता

गुरु पुष्य योग को हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है। यह एक ऐसा योग है जो गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र के आने पर बनता है। पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का राजा माना जाता है और गुरु ग्रह को ज्ञान और धन का कारक। इन दोनों का संयोग होने पर यह अद्भुत योग बनता है।
Editorial
Updated:- 2024-09-20, 14:36 IST

हिंदू धर्म में गुरु पुष्य योग का विशेष महत्व है। इस दिन किए गए सभी कार्यों में व्यक्ति को सफलता मिलती है और सुख-समृद्धि और सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है।

नई नौकरी, व्यापार, या कोई भी नया काम शुरू करने के लिए यह समय बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन की गई खरीदारी लाभदायक होती है। विशेषकर सोना, चांदी, जमीन, मकान आदि खरीदना शुभ माना जाता है। बता दें, गुरु पुष्य योद धन लाभ के लिए भी बहुत शुभ माना जाता है। गुरु ग्रह ज्ञान का कारक है, इसलिए इस योग में अध्ययन करना भी लाभदायक होता है। इस साल गुरु पुष्य योग 26 सितंबर को बनना जा रहा है।

इस दौरान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने की मान्यता है। अब ऐसे में इस दौरान किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है।

इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

गुरु पुष्य योग के दिन करें पीले रंग की चीजें

haldi_1457265229

गुरु पुष्य योग के दिन पीले रंग की चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। आप चने, पीले वस्त्र, पीले फल पीले फूल आदि का दान कर सकते हैं। पीला रंग गुरु ग्रह से संबंधित होता है। पीले रंग की चीजों का दान करने से व्यक्ति को गुरु दोष से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Guru Pushya Yog 2024: सितंबर में कब बन रहा है गुरु पुष्य योग? जानें किन राशियों को होगा भारी धन लाभ

गुरु पुष्य योग के दिन करें अन्न का दान

indira-ekadashi-2024-donate-these-things-for-wealth-1726567999338

गुरु पुष्य योग के दिन अन्न का दान करना शुभ फलदायी माना जाता है। इस दिन अन्न का दान करने से व्यक्ति को पितरों को शांति मिलती है। साथ ही अन्न भंडार भी भरा रहता है। गुरु पुष्य योग में अन्न दान करने से गुरु ग्रह प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को धन, वैभव और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

इसे जरूर पढ़ें -  Astro Beliefs: गुरु पुष्य योग में इन चीजों को खरीदने से कभी नहीं होगा घर खाली

गुरु पुष्य योग के दिन करें वस्त्र का दान

old-clothes-donation-camp

गुरु पुष्य योग के दिन वस्त्र का दान करना उत्तम फलदायी माना जाता है। इस दौरान वस्त्रों का दान करने से व्यक्ति को कभी दरिद्रता का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही व्यक्ति को शुभ परिणाम भी मिलने लग जाते हैं। इसलिए गुरु पुष्य योग के दिन वस्त्र का दान विशेष रूप से करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;