
धार्मिक दृष्टि से फरवरी का महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस माह में कई व्रत और पर्व मनाए जाते हैं। इनमें द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी भी शामिल है। चतुर्थी तिथि पर महादेव के पुत्र भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही श्रद्धा अनुसार लोगों में गर्म कपड़े और धन का दान भी किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि उपासना और दान करने से भक्त पर हमेशा गणपति बप्पा की कृपा बनी रहती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि फरवरी में मनाई जाने वाली द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी कब मनाया जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त और बप्पा की पूजा का महत्व क्या है।

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 15 फरवरी को रात 11 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी और 17 फरवरी को रात 02 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए, 16 फरवरी को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी।
द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में विस्तार से जान लें। इन मुहूर्त में आप बप्पा की पूजा विधिवत रूप से कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - गणपति बप्पा की पूजा करने से मिलते हैं ये 8 लाभ, पूरी होती है सारी मनोकामना

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से व्यक्ति के सभी संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाले सभी प्रकार के संकट दूर होते हैं। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इसे जरूर पढ़ें - इन उपायों से प्रसन्न होते है विघ्नहर्ता गणेश जी, पूरी करते हैं सभी मनोकामना
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
यह विडियो भी देखें