हिंदू धर्म में नाग पंचमी का दिन बेहद खास होता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है ताकि जीवन में शांति, समृद्धि और रक्षा बनी रहे। लेकिन कई सारे लोग इस दिन कालसर्प दोष की पूजा भी करवाते हैं। क्या इस दिन इस पूजा को कराने से यह दोष कम हो जाते हैं? साथ ही, इससे जीवन में किस तरह का प्रभाव पड़ता है। इसके बारे में पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जानते हैं। साथ ही, कालसर्प दोष की वजह से जीवन में किस तरह की परेशानियां आती हैं, इसके बारे में जानते हैं।
पंडित जी के बताए अनुसार आप नाग पंचमी के दिन कालसर्प दोष की पूजा करा सकते हैं। इस दिन पूजा करवाना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नाग पंचमी पर विधिपूर्वक पूजा करने से राहु-केतु के दुष्प्रभाव शांत होते हैं और कालसर्प दोष की तीव्रता घटती है। इससे व्यक्ति के जीवन में मानसिक शांति, करियर में स्थिरता बनी रहती है। साथ ही, इस दोष की वजह से जो समस्याएं आ रही होती हैं, वो कम होने लगती है।
इसे भी पढ़ें: नाग पंचमी पर क्यों नहीं बनाई जाती रोटी? जानें क्या वाकई ऐसा करना होता है अशुभ
हालांकि कालसर्प दोष का पूर्ण निवारण एक जटिल प्रक्रिया है और इसके लिए कई बार विशेष अनुष्ठान की आवश्यकता होती है, लेकिन नाग पंचमी पर श्रद्धा और विधि से की गई पूजा इस दोष को शांत करने की दिशा में एक प्रभावी और शुभ उपाय मानी जाती है। आप इस तरह की पूजा को करवाने से पहले पंडित जी से सारी जानकारी और सामग्री जान लें। साथ ही, आप इसके लिए पूजा का सही समय भी निश्चित करवाएं। तभी आपकी पूजा का लाभ आपको मिलेगा। साथ ही, आपके जीवन में आने वाली कठिनाईयां दूर होंगी।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: सांप देखकर सहम जाती हैं आप? नाग पंचमी पर इसका दिखना देता है कई शुभ फल... जानें संकेत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।