हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण शुक्ल की पंचमी तिथि है और आज मंगलवार का दिन है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। आज शिव योग बन रहा है और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में ही मौजूद हैं। साथ ही आज नाग पंचमी का पर्व भी है। अब ऐसे में आज किस मुहूर्त में पूजा करना है और किस मुहूर्त में काम करने से बचना है। इसके बारे में जानने के लिए आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि | उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र | मंगलवार | शिव योग | बव और बालव |
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 12 मिनट तक |
चंद्रोदय | शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक |
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक |
अमृत काल | सुबह 11 बजकर 41 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 25 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक |
सर्वार्थसिद्धि योग | सुबह 05:55 बजे से लेकर शाम 06:47 बजे तक |
आनन्दादि योग | सुबह 10:02 बजे से लेकर शाम 07:27 बजे तक |
यह विडियो भी देखें
राहु काल | दोपहर 03 बजकर 49 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 28 मिनट तक |
गुलिक काल | दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से लेकर 02 बजकर 11 मिनट तक |
यमगंड | सुबह 10 बजकर 55 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक |
दिशाशूल | पूर्व दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। |
दुर्मुहूर्त | सुबह 08 बजकर 37 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 29 मिनट तक |
आज श्रावण कृष्ण पक्ष की आज पंचमी तिथि है और आज नाग पंचमी भी है। इस दिन नाग देवता की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को कालसर्प दोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही आज मंगलवार का दिन है। इसलिए इस दिन हनुमान जी की पूजा भी विधिवत रूप से करें।
आज मंगलवार का दिन है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने का विधान है। साथ ही आज नाग पंचमी का व्रत भी रखा जाएगा। अगर किसी जातक की कुंडली में ग्रहदोष या कालसर्प दोष है तो इस दिन विधि विधिवत रूप से नाग देवता की पूजा करने से लाभ हो सकता है और भाग्योगय हो सकता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।