vehicle puja significance on dhanteras hindi mein

Dhanteras Vahan Puja Vidhi 2023: धनतेरस के दिन क्यों जरूरी मानी जाती है वाहन पूजा? जानें नियम

Dhanteras Vahan Puja Vidhi 2023: धनतेरस से जुड़ी कई मान्यताएं भी हैं जिनमें नई वस्तुएं खरीदना विशेष तौर पर सोने-चांदी, बर्तन और वाहन आदि की खरीदारी को बहुत शुभ माना गया है। 
Editorial
Updated:- 2023-11-10, 08:43 IST

Vahan Puja Ka Mahatva: धनतेरस इस साल 10 नवंबर, दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा का विधान है। 

धनतेरस से जुड़ी कई मान्यताएं भी हैं जिनमें नई वस्तुएं खरीदना विशेष तौर पर सोने-चांदी, बर्तन और वाहन आदि की खरीदारी को बहुत शुभ माना गया है। 

धनतेरस के दिन जहां एक ओर सिक्कों और चूल्हा पूजन को खासा महत्व दिया जाता है। वहीं, वाहन की पूजा करना भी जरूरी और लाभकारी माना गया है।

ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये अजन्ते हैं कि आखिर क्यों जरूरी है धनतेरस पर वाहन पूजा और क्या हैं इस पूजा से जुड़े आवश्यक नियम। 

धनतेरस 2023 वाहन पूजा की विधि (Dhanteras Vahan Puja Vidhi 2023)  

vahan puja ke labh

  • धनतेरस के दिन वाहन की छोटी सी ही सही पर पूजा अवश्य करनी चाहिए।
  • इस दिन सबसे पहले वाहन पर लाल चंदन से स्वास्तिक बनाना चाहिए। 
  • इसके बाद स्वास्तिक (कहां नहीं बनाना चाहिए स्वास्तिक) पर अक्षत यानी कि चावल छिड़कने चाहिए।
  • फिर मौली का टुकड़ा लेकर स्वास्तिक पर अर्पित करना चाहिए। 
  • फिर वाहन की आरती उतारें। फिर आरियल फोड़ना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: Dhanteras Puja Vidhi 2023: धनतेरस के दिन करें इस पूजा विधि और मंत्रों से कुबेर देव-मां लक्ष्मी को प्रसन्न

धनतेरस 2023 वाहन पूजा का महत्व (Dhanteras 2023 Significance Of Worshipping Vehicle) 

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वाहन का संबंध ग्रहों से बताया गया है।
  • यूं तो हर ग्रह किसी न किसी रूप से वाहन पर अपना शुभ-अशुभ प्रभाव डालता है।
  • मगर वाहन में लोहे की मात्रा ज्यादा होने के कारण शनि अधिक असर करते हैं। 
  • ऐसे में वाहन पूजा करने से शनिदेव के साथ-साथ सभी ग्रहों की पूजा हो जाती है। 

धनतेरस 2023 वाहन पूजा के नियम (Dhanteras 2023 Rules Of Worshipping Vehicle) 

vahan puja ka mahatva

  • वाहन पूजा के कुछ सरल नियम हैं जिनका ध्यान रखना जरूरी है।
  • वाहन पूजा में कभी भी काले रंग की वस्तु का इस्तेमाल न करें।
  • वाहन पूजा (पूजा-पाठ के नियम) के तुरंत बाद गाड़ी कभी भी बहार नहीं ले जानी चाहए।
  • हर त्यौहार पर वाहन पूजन का नियम पालन करना चाहिए।  
  • वाहन पूजा के बाद वाहन को हमेशा कलावा बांधना चाहिए।
  • साथ ही, अगली पूजा के अवसर पर कलावा बदल लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2023: धनतेरस पर घर के मंदिर में रखें कुबेर यंत्र, जानें नियम और लाभ

धनतेरस 2023 वाहन पूजा के लाभ (Dhanteras 2023 Benefits Of Worshipping Vehicle) 

  • वाहन पूजा करने से शनि का क्रोध शांत होता है।
  • वाहन पूजा को दुर्घटनाओं पर रोक लगाने वाला माना गया है।
  • इसके अलावा, वाहन पूजा से अन्य सभी ग्रह भी शांत रहते हैं।
  • वाहन पूजा से वाहन पर राहु की बुरी दृष्टि नहीं पड़ पाती है।
  • यहां तक कि वाहन को लगी नजर भी पूजा से उतर जाती है।

 

अगर आपके घर में भी वाहन मौजूद है या आप धनतेरस के दिन ही वाहन खरीदने वाले हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के आधार पर जान लें कि इस दिन वाहन पूजा क्यों जरूरी मानी जताई अहि और क्या है उससे जुड़े आवश्यक नियम। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
धनतेरस पर कितने दीपक जलाते हैं?
इस दिन घरों में कुल 26 दीपक जलाने चाहिए, जिसमें 13 अंदर और 13 बाहर होने चाहिए। इससे घर में सुख संपत्ति और ऐश्वर्या की प्राप्ति होती है। इन दीयों को आप सरसों के तेल या फिर घी में भी जला सकते हैं।
क्या धनतेरस पर चांदी का उपहार देना शुभ है?
आप धनतेरस पर चांदी जरूर उपहार में दे सकते हैं । वास्तव में, यह इस शुभ हिंदू त्योहार के दौरान एक पारंपरिक प्रथा है। चांदी की वस्तुएं जैसे सिक्के, आभूषण या बर्तन शुभ माने जाते हैं
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;