इन जगहों पर नहीं बनाना चाहिए स्वास्तिक, घर आ सकती है अशुभता

स्वास्तिक को शुभ चिह्न माना जाता है लेकिन कुछ स्थानों पर स्वास्तिक बनाने से घर में अशुभता आ सकती है।  
Updated:- 2022-12-21, 15:49 IST
image

Where You Should Never Make Swastik: हिन्दू धर्म में कुछ ऐसे चिह्न हैं जिन्हें घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इन्हीं में से एक है स्वास्तिक। मान्यता है कि स्वास्तिक को जिस भी वस्तु, दीवार या स्थान पर अंकित जाए वहां शुभता का वास होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

वहीं, एक मत ये भी है कि स्वास्तिक अगर गलत जगह पर बनाया जाए तो इससे घर में अशुभता फैलने लगती है। हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि स्वास्तिक एक शुभ चिह्न भले ही हो लेकिन हर जगह उस बनाना शुभ नहीं होता है। आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां स्वास्तिक नहीं बनाना चाहिए। 

टॉयलेट-बाथरूम

टॉयलेट (टॉयलेट के वास्तु नियम)और बाथरूम को नकारात्मकता का संचार करने वाला स्थान माना जाता है। इस स्थान से जुड़े कई उपाय ज्योतिष भी बताए गए हैं लेकिन इस स्थान पर स्वास्तिक बनाना अशुभ माना जाता है। टॉयलेट के दरवाजे पर या अंदर की तरफ दीवार पर सास्व्तिक बनाने से नकारात्मकता बढ़ जाती है।   

इसे जरूर पढ़ें: Bhagavad Gita: भगवत गीता पढ़ने के दौरान आप भी तो नहीं करते इन नियमों में चूक

स्टोर रूम

ज्यादातर लोग स्टोर रूम में घर का कबाड़ ही रखते हैं या पुराना सामान रखते हैं। ऐसे में स्टोर के दरवाजे या दीवार पर स्वास्तिक नहीं बनाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से स्वास्तिक की शुभता और शुद्धता भंग हो जाती है और वह शुभ परिणाम के बजाय अशुभ फल देना शुरू कर देता है। 

swastik chinh

शू रैक

जूते को पूजा-पाठ के स्थान से अलग या दूर रखने के लिए बोला जाता है। जूते वैसे भी अशुद्धता के तौर पर जाने जाते हैं और पूजा से जुड़ी किसी भी चीज से इनका टच होना भी पूजा सामग्री को अशुद्ध कर देता है। स्वास्तिक भी पूजा चिह्नों में से एक माना जाता है। ऐसे में इसे जूते की रैक पर नहीं बनाना चाहिए।  

swastik symbol

मंदिर

मंदिर में स्वास्तिक चिह्न बनाना शुभ और फलदायी माना जाता है। लेकिन अगर मंदिर खंडित हो चुका हो तो उसमें स्वास्तिक कभी अंकित नहीं करना चाहिए। खंडित मंदिर पर बना स्वास्तिक (स्वास्तिक के लाभ) शुभ नहीं माना जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें: आखिर क्यों अपने ही बेटे के हाथों मारे गए थे अर्जुन  

छत

छत की दीवार या दरवाजे पर स्वास्तिक बनाने से मना किया जाता है क्योंकि स्वास्तिक हमेशा उस स्थान पर बनाना चाहिए जो शुद्ध और स्वच्छ हो। अगर आप रोजाना छत धोते हैं और छत का दरवाजा साफ करते हैं तो ही उस पर स्वास्तिक बनाएं नहीं तो स्वास्तिक बनाने से परहेज करें। 

 

तो ये थे वो स्थान जहां स्वास्तिक बनाने से बचना चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।