Dhanteras Puja Samagri List 2023: पंडित जी से जानिए धनतेरस की पूजा सामग्री

Dhanteras Puja Kaise Kare: धनतेरस का त्योहार, जिसे धन्वंतरि त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन एक शुभ अवसर है जो धन और समृद्धि पाने के लिए होता है। इस दिन से ही दिवाली का त्योहार शुरू हो जाता है। दिवाली का पर्व कुल 5 दिन चलता है, जो धनतेरस के दिन से शुरू हो जाता है।
"धनतेरस" संस्कृत शब्द "धन" से लिया गया है, जिसका अर्थ है धन और शब्द "तेरस" जिसका अर्थ है तेरह यानी धन का तेरह गुना। यह दिन भगवान को प्रसन्न करके धन की प्राप्ति का दिन माना गया है। इस दिन सोना और अन्य कीमती धातुएं खरीदना शुभ, सौभाग्य और धन लाने वाला माना जाता है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से धनतेरस की पूजा सामग्री के बारे में विस्तार से जानते हैं।
धनतेरस पर पूजा सामग्री (Dhanteras Puja Samagri List 2023)

पूजा करते समय सबसे पहले जरूरी है कि आपको भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की तस्वीर एक साथ रखनी है। (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम)
- भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति को रखने के लिए आपको लकड़ी की चौकी रखना है। ध्यान रखें कि यह प्लास्टिक का नहीं होना चाहिए। अक्सर लोगों को देखा जाता है कि वह भगवान को किसी भी तरह के चौकी पर रखकर पूजा कर लेते हैं।
- लकड़ी की चौकी पर बिछाने के लिए आपको लाल या पीले रंग के कपड़े की जरूरत होगी।
- पूजा स्थल को शुद्ध करने के लिए आपको गंगा जल लेना है।
- भगवान के सामने रखने के लिए आपको कुल 13 दिए लेने हैं।
इसे भी पड़ें- धनतेरस पर न खरीदें ये सामान, वरना धन के देवता कुबेर हो जाएंगे नाराज
- दिए में जलाने के लिए एक पैकेट रूई और पूजा के लिए एक थाली। (कमल गट्टे की माला के फायदें)
- पानी से भरा कलश, मौलवी, हल्दी, अक्षत(चावल), घी, माचिस, शक्कर या गुढ़, कपूर, धूप या अगरबत्ती।
- इसके सिवा धनतेरस पर आपने जो भी सामान खरीदा है, जैसे बर्तन या सोने-चांदी के आभूषण उसे पूजा स्थल पर रखें।
- पान का पत्ता भी आपको पूजा में रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- अगर घर की आर्थिक स्थिति है खराब तो धनतेरस पर करें कमलगट्टे का यह उपाय, माता लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न
- कमल का फूल अगर आपको न मिले, तो आप कमलगट्टे की माला रख सकते हैं। कमल के फूल के बीज को कमलगट्टा कहा जाता है और यह तो आप जानते ही होंगे कि कमल को देवी लक्ष्मी का निवास स्थान कहा जाता है। आपने तस्वीरों में भी देखा होगा की माता लक्ष्मी कमल के फूल पर विराजमान रहती हैं।
- इसके सिवा पूजा में आपको पीले और लाल रंग के फूल रखने चाहिए।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Instagram, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।