Lord Vishnu Puja Vidhi

Dev Uthani Ekadashi 2023: जानें देवउठनी एकादशी के दिन क्या करें और क्या न करें

मनचाहा फल प्राप्ति के लिए देवउठनी एकादशी का व्रत सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस एकादशी में सूर्यदेव की पूजा की जाती है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-18, 17:33 IST

(Dev Uthani Ekadashi 2023) सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी में सोते हैं और देवउठनी एकादशी के दिन चार माह के बाद योग निद्रा से जागते हैं। देवउठनी एकादशी के दिन से ही वह सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं।

इस दिन से सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन जो व्यक्ति व्रत रखता है, उसे वैकुंठ की प्राप्ति हो सकती है और सभी दुखों से भी छुटकारा मिल सकता है। अगर आप एकादशी के दिन व्रत का पुण्यफल पाना चाहते हैं, तो कुछ नियमों के बारे में जानना जरूरी है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि देवउठनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। 

देवउठनी एकादशी के दिन जरूर करें ये काम  (Dos of Dev Uthani Ekadashi 2023)

baal gopal puja

  • देवउठनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना चाहिए और व्रत संकल्प लेना चाहिए। 
  • संकल्प लेने के बाद भगवान विष्णु का केसर और दूध से अभिषेक करना चाहिए और उनकी आरती करनी चाहिए। 
  • एकादशी के दिन भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इससे वह प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा भी बनी रहती है। 
  • इस एकादशी तिथि में निर्जला व्रत ही रखना चाहिए। इससे ज्यादा लाभ मिलता है। 
  • देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मंत्र और स्तोत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। 
  • देवउठनी एकादशी के दिन भजन और कीर्तन जरूर करना चाहिए। इससे सभी देवी-देवता प्रसन्न हो सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - Tulsi Vivah 2023 Shubh Muhurat And Puja Vidhi: कब है तुलसी विवाह? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

देवउठनी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये काम (Donts of Dev Uthani Ekadashi 2023)

tulsi in home and shaligram

  • देवउठनी एकादशी के दिन चावल का सेवन करने से बचना चाहिए। इस दिन चावल खाने से व्यक्ति रेंगने वाले जीव की योनी में जन्म लेता है। इसलिए चावल का सेवन करने से बचें। 
  • व्रत रखने के दौरान कोशिश करें कि किसी भी व्यक्ति के लिए अपने मन में कोई द्वेष भावना न रखें और बड़े-बुजुर्गों की हमेशा सेवा करें। 
  • देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह और शालीग्राम विवाह भी होता है। ऐसे में तुलसी की पत्तियां तोड़ने से बचना चाहिए। 
  • इस दिन लड़ाई-झगड़ा करने से बचना चाहिए। वरना घर में कभी माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) का आगमन नहीं होता है। 

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह के दिन इन बातों का जरूर रखें ध्यान, जानें महत्व

  • अगर आप देवउठनी एकादशी के दिन व्रत नहीं रख रहें हैं, तो कोशिश करें कि सात्विक आहार ही खाएं। तामसिक भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए। इतना ही नहीं प्याज और लहसून भी नहीं खाना चाहिए। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;