(Chaitra navratri 2024) हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि आज से शुरू हो चुकी है। नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना की जाती है। इन पूरे नौ दिनों में नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। बता दें, इस साल चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के स्वरूप शैलपुत्री की पूजा होती है।
वहीं नौ दिनों तक व्रत भी रखा जाता है। इसका पारण अष्टमी नवमी तिथि के दिन करते हैं। अब ऐसे में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा किस विधि से करना चाहिए और महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
मां शैलपुत्री, आदिशक्ति के नौ स्वरूपों में से एक हैं। माता के स्वरूप की बात करें, तो मां शैलपुत्री सफेद रंग का वस्त्र धारण करती हैं। इनकी सवारी बैल है। मां शैलपुत्री के दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल है। मां का यह स्वरूप सौम्य, करुणा, स्न्ह और धैर्य को दर्शाता है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति नवरात्रि के पहले दिन विधि-विधान के साथ मां शैलपुत्री की पूजा करता है, उसे अच्छे जीवनसाथी, धन, यश और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
चौकी, माता की तस्वीर, धूप, दीप, सिंदूर, अक्षत, सफेद फूल और फल, घी, शहद, सफेद मिठाई आदि।
इसे जरूर पढ़ें - Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में करें ये 7 महाउपाय, सभी परेशानियां होंगी दूर
मां शैलपुत्री को प्रसाद अर्पित करें और उसके बाद उनके प्रार्थना मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
इसे जरूर पढ़ें - Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में क्यों की जाती है कलश स्थापना, जानें महत्व
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ॐ शैलपुत्री देव्यै नम:।
चैत्र नवरात्रि के पहले मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना करें और मंत्रों का जाप करें और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- herzindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।