image

किचन में बार-बार गिर जाता है ये सामान तो हो सकता है यह दोष, जानिए वास्तु के नियम

क्या आपने कभी सोचा है कि किचन में एक ही तरह का सामान बार-बार क्यों गिरता है? कुछ चीजें अंजाने में हुई होती हैं, लेकिन उनका असर बहुत बड़ा हो जाता है। इन चीजों का ध्यान हमें ही रखना होता है। 
Editorial
Updated:- 2025-09-08, 16:13 IST

घर में अगर वास्तु दोष है, तो ऐसा मुमकिन हो सकता है कि आपका घर ही इसके कई संकेत दे रहा हो। आपको बार-बार ऐसा लग रहा हो कि कुछ निगेटिव चीजें आस-पास हो रही हैं। निगेटिव संकेत किसी भी तरह के हो सकते हैं और ऐसा मुमकिन है कि इनके कारण कई तरह की परेशानियां भी होने लगें। हमें बार-बार ऐसा लगता है कि मानो जिंदगी में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। ये निगेटिविटी बहुत सारी चीजों को खराब करने लगती है। ऐसे में अगर वास्तु दोष को ठीक कर लिया जाए या इसका प्रभाव कम करने के लिए कोई उपाय कर लिए जाएं, तो काफी कुछ सुधरने लगता है।

सबसे ज्यादा परेशानी होती है किचन से जुड़े वास्तु दोष में। आप जिस जगह पर खाना बना रही हैं, वहीं अगर वास्तु दोष है, तो पूरे परिवार की सेहत और समृद्धि पर असर पड़ सकता है। ऐसे में क्या करना चाहिए?

ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, किचन की कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनका गिरना बहुत खराब साबित हो सकता है। इनके क्या प्रभाव होते हैं चलिए उसके बारे में विस्तार से बात करते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रसोई घर में बार-बार चीजों का गिरना अन्नपूर्णा का अनादर माना जाता है। इसके साथ ही यह दिखाता है कि शुक्र और चंद्रमा कमजोर हो रहा है।

बार-बार नमक का गिरना है अशुभ

अगर आपसे बार-बार नमक गिर रहा है, उसे ठीक से रखने की कोशिश करने के बाद भी वह ठीक नहीं हो पा रहा है, तो ऐसा मुमकिन है कि यह वास्तु दोष की वजह से हो। ऐसा होना शुक्र और चंद्रमा ग्रह की परेशानी का संकेत देता है। इससे आर्थिक तंगी, धन हानि और घर में कलह होना संभव है।

kitchen vastu dosha salt spilling

उपाय:

ऐसे मामले में नमक का दान करना अच्छा माना जाता है। किसी भी व्यक्ति को अपने हाथ से नमक ना दें, किसी टेबल पर रखकर या किसी प्लेट में ले जाकर दें।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें- किचन के ये दो कॉमन वास्तु दोष आपके जीवन में ला सकते हैं भूचाल, कहीं आपकी रसोई भी तो नहीं ऐसी?

बार-बार सरसों के तेल का गिरना

सरसों का तेल शनि देव का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इसका गिरना शनि से संबंधित समस्याओं का संकेत देता है। इसका फर्श पर बार-बार गिरना मतलब कोई धन संबंधित हानि या फिर किसी कारण से मानहानी का संकेत मिलता है।

oil spilling from kitchen

उपाय:

शनि देव से जुड़े उपाय करना सही होगा। आप शनिवार को शनि देव पर तेल चढ़ाएं।

बार-बार दूध का गिरना

अगर आपसे बार-बार किचन में दूध गिर जाता है, तो इससे चंद्रमा के कमजोर होने का संकेत मिलता है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि की कमी होती है। दूध का बार-बार छलकना अच्छा नहीं माना जाता है।

milk spilling from kitchen

उपाय:

शिव जी को दूध चढ़ाएं और गाय को खाना खिलाएं। ध्यान रखें कि गाय को खाना ऐसा होना चाहिए जिससे जानवरों को परेशानी ना हो।

इसे जरूर पढ़ें- चार नींबू का यह उपाय दूर कर सकता है आपकी समस्या, बस इस दिन करना है दान

बार बार पका हुआ खाना गिरना

कभी-कभार खाना हाथ से छूटकर गिर जाए तो बात अलग होती है, लेकिन अगर बार-बार ऐसा हो रहा है, तो समस्या है। बार-बार पका हुआ खाना खासतौर पर अन्न जैसे रोटी, चावल आदि गिर रहा है, तो यह दरिद्रता का संकेत देता है। इससे मां अन्नपूर्णा का अपमान होता है।

उपाय:

मंदिर में प्रसाद बंटवाएं और गरीबों को भोजन करवाएं।

देखिए काम करते-करते कभी ना कभी हाथ फिसलता ही है और खाना गिरता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि सिर्फ एक बार कुछ होता है, तो उसे वास्तु दोष मान लिया जाए। दिक्कत तब होती है, जब बार-बार ऐसी चीजें होती हैं।

अगर आपके मन में भी एस्ट्रोलॉजी या वास्तु को लेकर कोई सवाल है, तो हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;