
पंचांग के अनुसार, हिन्दू धर्म का चौथा महीना है आषाढ़। 22 जून, दिन शनिवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के साथ ही ज्येष्ठ माह का समापन हो जाएगा और फिर आषाढ़ माह का शुभारंभ होगा। शास्त्रों में हिन्दू धर्म के हर एक माह को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। हर एक माह का नाता न सिर्फ धार्मिक कथाओं से जुड़ा हुआ है बल्कि हर माह में कई विशेष ज्योतिषीय घटनाएं भी जन्म लेती हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर कब से शुरू हो रहा है आषाढ़ का महीना और क्या है इसका महत्व एवं इस माह में पालन किये जाने वाले नियम।

हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह की शुरुआत ज्येष्ठ पूर्णिमा यानी कि 22 जून के अगले दिन 23 जून, दिन रविवार से हो रही है। वहीं, इस माह का समापन 21 जुलाई, दिन रविवार को होगा।
यह भी पढ़ें: Mythology Mystery: जानें तीन-तीन भगवान विष्णु का रहस्य
आषाढ़ का महीना भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों को ही समार्पित है। इस माह में कई महत्वपूर्ण व्रत और पर्व पड़ते हैं। आषाढ़ माह में सूर्य देव भी अपने पूर्ण तेज के साथ स्थापित होते हैं।
इस माह में भगवान शिव और श्री हरि की पूजा करने से 1000 यज्ञों के बराबर शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, इस माह मेंन कोई भी पुण्यकर्म करने से उसका तिगुना फल मिलता है।
आषाढ़ माह में सूर्य की पूजा का भी विशेष विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस माह में सूर्य को जल अर्पित करते समय उस जल में काले तिल मिलाकर चढ़ाने चाहिए। इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
यह भी पढ़ें: Lord Vishnu: भगवान विष्णु ने क्यों किये थे ये 8 भयंकर छल

आषाढ़ माह में पिंडदान अवश्य करना चाहिए। इससे पितृ दोष दूर होता है। इस माह में स्नान-दान का भी खासा महत्व महुजूद है। इस माह में हवन-अनुष्ठान करना मुख्य रूप से लाभकारी माना गया है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कब से शुरू होने वाला है आषाढ़ का महीना और कब होगा इसका समापन। इसके अलावा, यह भी जानें कि क्या है इस माह का महत्व एवं नियम। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।