ashadha gupt navratri  things to do

Ashadha Gupt Navratri 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान न करें ये गलतियां, पड़ सकता है बुरा प्रभाव

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में माता रानी की स्थापना घर में नहीं की जाती है। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के रौद्र रूपों की विशेष साधना करने का विधान है। ऐसे में गृहस्थ लोग गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा की घर में स्थापना न करें। 
Editorial
Updated:- 2024-06-28, 13:51 IST

हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल में कुल 2 बार गुप्त नवरात्रि पड़ती है। इन्हीं में से एक है आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि जिसका आरंभ 6 जुलाई, दिन शनिवार से हो रहा है। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की गुप्त रूप से साधना की जाती है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए नहीं तो घर में अशुभता का आगमन होता है और दोष लगता है। तो चलिए जानते हैं कि आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। 

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024 के नियम 

ashadha gupt navratri  par kya na kare

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में माता रानी की स्थापना घर में नहीं की जाती है। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के रौद्र रूपों की विशेष साधना करने का विधान है। ऐसे में गृहस्थ लोग गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा की घर में स्थापना न करें। गुप्त नवरात्रि के दौरान पूजा का अधिकार तांत्रिकों का है।

यह भी पढ़ें: Ashadha Gupt Navratri 2024: कब है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि? जानें घटस्थापना का मुहूर्त और महत्व

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान गृहस्थियों को हवन करना चाहिए। इसके अलावा, दुर्गा चालीसा का पाठ करना भी शुभ माना जाता है। दुर्गा सप्तशती का पाठ भी कर सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रह कि पाठ आसन पर बैठकर ही करना है। गुप्त नवरात्रि के दौरान जवार नहीं बोए जाते हैं। 

ashadha gupt navratri  par kya kare

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान इस बात का ख्याल रखें कि घर में कलश की स्थापना अवश्य करें। असल में गुप्त नवरात्रि के दौरान कई नकारात्मक शक्तियां जन्म लेती हैं और हमारे आसपास भ्रमण करती हैं। इन्हीं शक्तियों को अपने वश में करने के लिए तांत्रिक गुप्त नवरात्रि की साधना करते हैं। 

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें: Ashadha Gupt Navratri 2024 Upay: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर करें ये उपाय, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी 

ऐसे में अगर गुप्त नवरात्रि के पहले दिन घर में कपूर मिश्रित जल के कलश की स्थापना की जाए तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और बाहरी बुरी ऊर्जाएं भी घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों के नामों का जाप भी करना चाहिए।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर शारदीय गुप्त नवरात्रि के दौरान क्या करना चाहिए और कौन से कामों को करने से बचना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।     

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;