2 october 2025 ka panchang

Aaj Ka Panchang 2 October 2025: दशहरा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, शस्त्र और विद्या पूजन के लिए देखें आज का पंचांग

आज के दिन उत्तराषाढ़ा के बाद श्रवण नक्षत्र रहेगा। साथ ही सुकर्मा और धृति जैसे शुभ योग भी बन रहे हैं जो किसी भी नए या महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत के लिए बहुत शुभ माने जाते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-02, 06:01 IST

2 अक्टूबर 2025 का दिन दशहरा होने के कारण बहुत खास है क्योंकि इस दिन भगवान राम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की थी। पंचांग के अनुसार, यह अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है और यह गुरुवार का दिन रहेगा जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है। एमपी, छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी ने हमें बताया कि आज के दिन उत्तराषाढ़ा के बाद श्रवण नक्षत्र रहेगा। साथ ही सुकर्मा और धृति जैसे शुभ योग भी बन रहे हैं जो किसी भी नए या महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत के लिए बहुत शुभ माने जाते हैं। इस दिन दुर्गा विसर्जन भी होता है।

आज का पंचांग 2 अक्टूबर 2025  

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
अश्विन शुक्ल दशमी/एकादशी उत्तराषाढ़ा गुरुवार सुकर्मा तैतिल

3 october 2025 shubh muhurat

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 2 अक्टूबर 2025

प्रहर समय
सूर्योदय  सुबह 06:18 बजे
सूर्यास्त शाम 06:07 बजे
चंद्रोदय  दोपहर 02:40 बजे
चंद्रास्त अगले दिन सुबह 12:37 बजे

आज का शुभ मुहूर्त और योग 2 अक्टूबर 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:46 बजे से सुबह 05:34 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02:10 बजे से दोपहर 03:03 बजे तक
गोधुली मुहूर्त शाम 05:45 बजे से शाम 06:09 बजे तक

आज का अशुभ मुहूर्त 2 अक्टूबर 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय 
 राहु काल दोपहर 01:38 बजे से दोपहर 03:06 बजे तक
 गुलिक काल सुबह 09:14 बजे से सुबह 10:42 बजे तक
 यमगंड सुबह 06:18 बजे से सुबह 07:46 बजे तक
दिशा शूल दक्षिण दिशा

3 october 2025 ashubh muhurat

आज व्रत और त्योहार 2 अक्टूबर 2025

2 अक्टूबर 2025 को मुख्य रूप से दशहरा या विजयदशमी का त्योहार मनाया जाएगा जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। साथ ही यह दिन दुर्गा विसर्जन का भी होता है जब मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाता है। इसके अलावा, 2 अक्टूबर को ही महात्मा गांधी की जयंती भी मनाई जाती है जिसे पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है।

आज का उपाय 2 अक्टूबर 2025

2 अक्टूबर 2025 को दशहरा होने के कारण यह दिन किसी भी शुभ काम या उपाय के लिए बहुत खास है। इस दिन शमी के पेड़ की पूजा करना और उसके नीचे दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है जिससे कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत और सुख-समृद्धि मिलती है। इसके अलावा, रावण दहन के बाद बची हुई राख को घर लाना और उसे संभाल कर रखना नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर बुरी नजर से बचाता है। साथ ही झाड़ू खरीदकर दान करने या घर लाने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और इस दिन अपराजिता के फूल मां लक्ष्मी को चढ़ाने और फिर उन्हें तिजोरी में रखने से धन लाभ के रास्ते खुलते हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;