Aaj Ka Choghadiya 28 June 2025: आषाढ़ माह की विनायक चतुर्थी के दिन करें शुभ कार्यों की शुरुआत, यहां देखें आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

आज के दिन आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्थी है जो भगवान गणेश को समर्पित है। सूर्य मिथुन राशि में और चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे। इस दिन हर्षण योग भी बन रहा है जो शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।
aaj ka choghadiya muhurat

आज के दिन आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्थी है जो भगवान गणेश को समर्पित है। आज के दिन शनिवार भी है जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है क्योंकि शनिवार न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने से बाधाएं दूर होती हैं और शनिदेव की पूजा से साढ़ेसाती व ढैय्या के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। सूर्य मिथुन राशि में और चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे। इस दिन हर्षण योग भी बन रहा है जो शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है। राहुकाल का समय भी होगा, जिसमें शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि चूंकि आषाढ़ माह की विनायक चतुर्थी के दिन शुभ कार्य करना बहुत उत्तम मानते हैं, ऐसे में आज के दिन कई शुभ मुहूर्त भी बन रहे हैं, तो चलिए जानते हैं आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त।

आज का चौघड़िया मुहूर्त 28 जून 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
चर (शुभ) सुबह 05:25 AM से 07:10 AM
लाभ (शुभ) सुबह 07:10 AM से 08:55 AM
अमृत (शुभ) सुबह 08:55 AM से 10:40 AM
काल (अशुभ) सुबह 10:40 AM से 12:24 PM

aaj ka choghadiya muhurat 28 june 2025

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

चर (शुभ): इस समय में यात्रा, वाहन संबंधित कार्य, या अन्य चल संपत्ति से जुड़े कार्य किए जा सकते हैं।

लाभ (शुभ): व्यापार, शिक्षा, लेन-देन, नए सौदों के लिए अच्छा समय।

अमृत (शुभ): सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा है।

काल (अशुभ): इस समय में शुभ कार्यों को टालना चाहिए। हानि या विलंब की संभावना।

28 जून 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

शुभ (उत्तम): दोपहर 12:24 PM से 02:09 PM। सभी मांगलिक कार्यों और नए कार्य के शुभारंभ के लिए उत्तम।

रोग (अशुभ): दोपहर 02:09 PM से 03:54 PM। कोई भी नया या शुभ कार्य न करें। यह समय बाधाएं ला सकता है।

उद्वेग (अशुभ): दोपहर 03:54 PM से 05:38 PM। शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं। सरकारी कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

चर (शुभ): शाम 05:38 PM से 07:23 PM। यात्रा, वाहन संबंधित कार्य, या अन्य चल संपत्ति से जुड़े कार्य किए जा सकते हैं।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 28 जून 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
रोग (अशुभ) शाम 07:23 PM से 08:38 PM
काल (अशुभ) शाम 08:38 PM से 09:54 PM
लाभ (शुभ) रात 09:54 PM से 11:09 PM
उद्वेग (अशुभ) रात 11:09 PM से 12:24 AM(28 जून)

aaj ka choghadiya 28 june 2025

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

रोग (अशुभ): रात्रि में शुभ कार्य न करें।

काल (अशुभ): रात्रि में शुभ कार्य न करें। हानि का भय।

लाभ (शुभ): रात्रि में व्यापार या लाभ से जुड़े कार्य।

उद्वेग (अशुभ): रात्रि में शुभ कार्य न करें।

28 जून 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

शुभ (उत्तम): रात 12:24 AM से 01:40 AM (28 जून)। रात्रि में धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों के लिए शुभ।

अमृत (शुभ): रात 01:40 AM से 02:55 AM (28 जून)। रात्रि में किसी भी शुभ कार्य के लिए सर्वोत्तम।

चर (शुभ): रात 02:55 AM से 04:10 AM (28 जून)। रात्रि में यात्रा या चल संपत्ति से जुड़े कार्य।

रोग (अशुभ): सुबह 04:10 AM से 05:26 AM (28 जून)। रात्रि में शुभ कार्य न करें।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP