Navratri Havan: चैत्र नवरात्रि में क्यों किया जाता है गोबर के उपले से हवन? जानें महत्व

Navratri Puja: हिंदू धर्म में पूजा-अनुष्ठान में गाय के गोबर से बने उपले या कंडे का इस्तेमाल हमेशा होता है। इससे घर में शुद्धता और सकारात्मकता बनी रहती है।
image

Navratri Havan Samagri: हिंदू धर्म में पूजा पाठ में कई सारी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं हवन में भी खास सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे पूजा पूरी मानी जाती है। गाय के उपले या कंडे (Cow Dung Cake) का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। इससे घर में शुद्धता बनी रहती है। चैत्र नवरात्रि में भी रोजाना हवन के साथ पूजा संपन्न की जाती है। चलिए आपको बताते हैं कि चैत्र नवरात्रि में गाय के गोबर से बने उपले का इस्तेमाल क्यों किया जाता है।

क्या है गोबर के कंडे का धार्मिक महत्व (Significance Of Cow Dung During Puja)

Significance Of Cow Dung During Puja

नवरात्रि में माता के 9 रूपों की पूजा की जाती है। इस पूजा में पहले रोली-चावल, फूल और लौंग का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद हवन के लिए गाय के उपले को रखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गाय के उपले में माता का वास होता है। हमारे शास्त्रों के अनुसार गाय के पिछले भाग को शुद्ध माना जाता है। यही कारण है कि उपले का इस्तेमाल पूजा में होता है। गाय के उपले से किए गए हवन से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही, वातावरण भी शुद्ध बना रहता है। साथ ही, माता का आशीर्वाद मिलता है।

कैसे करें गोबर के उपले से हवन

hawan

हवन करने के लिए आपको आम की लड़की का नहीं सिर्फ गोबर के उपले का इस्तेमाल करना है। इसे तोड़कर अपने हवन कुंड में रखें। इसके बाद कपूर से इसमें लो को जलाएं। इसमें घी और हवन सामग्री को डालें। इसके बाद लौंग का जोड़ा और चीनी डालकर इससे हवन करें। इसका धुआं आपके पूरे घर को शुद्ध कर देगा। साथ ही, आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के पहले दिन इन खास उपायों से करें माता रानी को प्रसन्न, बदल सकती है आपकी किस्मत

नवरात्रि में गोबर के उपले से क्या होते हैं लाभ

Havan during navratri

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, गोबर के कंडे जलाने पर इससे निकलने वाला धुआं घर से नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है।
  • गोबर के कंडे या उपले को जलाने से घर में शांति और समृद्धि बनी रहती है।
  • इससे आपके घर में पवित्रता बनी रहती है।
  • नवरात्रि में अगर आप इसे जलाते हैं, तो इससे घर का वास्तु दोष कम हो जाता है। साथ ही, मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।
  • नवरात्रि के पूरे 9 दिनों में गोबर के कंडे जलाना शुभ माना जाता है। इससे माता रानी प्रसन्न होती हैं। साथ ही, आप अपने घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर कर पाते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP