कौन से विटामिन की कमी से नींद ज्यादा आती है?


Pragati Pandey
11-04-2025, 14:00 IST
www.herzindagi.com

    आपने अपने आस-पास कई सारे ऐसे लोगों को देखा होगा, जिन्हें नींद बहुत आती है। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कौन से विटामिन की कमी से नींद ज्यादा आती है। इस बारे में हमें डॉ. आदर्श दुबे (यूनाइटेड मेडिसिटी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज प्रयागराज, यूपी।) ने जानकारी शेयर की है।

विटामिन-डी की होगा कमी

    अगर आपको जरूरत से ज्यादा नींद आती है या बार-बार सोने का मन करता है, तो आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी हो सकती है। विटामिन-डी की कमी से थकान और नींद की समस्या हो सकती है।

विटामिन-बी12 की होगी कमी

    अगर आपको बार-बार नींद आने की समस्या होती है, तो आपके शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो सकती है। इसकी कमी से शरीर में कमजोरी के साथ-साथ नींद की समस्या होने लगती है।

विटामिन-बी2 की कमी

    अगर आपके भरपूर सोने के बाद भी नींद आने की समस्या हो रही है, तो आपके शरीर में विटामिन-बी2 की कमी हो सकती है। इस विटामिन की कमी से लोगों को आलस के साथ नींद आने की समस्या होने लगती है।

विटामिन-बी3 की कमी

    अगर आपके शरीर में विटामिन-बी3 की कमी हो, तो आपको बार-बार नींद आने की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही आपको थकान और आलस की समस्या भी हो सकती है।

विटामिन-बी 5 की कमी 

    अगर आपके शरीर में विटामिन-बी 5 की कमी होगी, तो आपको सोने के बाद भी सोने का मन करेगा। इसके साथ ही आपका किसी भी काम को करने का मन नही करेगा।

विटामिन-बी 6 की कमी

    अगर आपके शरीर में विटामिन-बी6 की कमी है, तो आपको ज्यादा नींद आने की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही शरीर में आलस और ऊर्जा की कमी भी हो सकती है।

हरी पत्तेदार सब्जियों का करें सेवन

    शरीर में इन विटामिन की कमी को दूर करने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। इसके साथ ही फल और सूखे मेवों का सेवन करें। साथ ही समस्या बढ़ने पर डॉक्टर को जरूर दिखा लें।

    इन विटामिन की वजह से नींद ज्यादा आ सकती है। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik