श्रृंगार करते समय महिलाएं काजल का इस्तेमाल जरूर करती हैं। काजल आपकी आंखों को जितना सुंदर बनाती है, उतना ही नुकसान भी पहुंचा सकती है। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको रोज काजल लगाने के नुकसान के बारे में बताएंगे। इस बारे में हमें डॉ. आदर्श दुबे (यूनाइटेड मेडिसिटी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज प्रयागराज, यूपी।) ने जानकारी शेयर की है।
आंखों में रोज काजल लगाने से क्या होता है?
अगर आप रोजाना आंखों में काजल लगाती हैं, तो इससे आपके आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। दरअसल, काजल को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए कुछ केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो आंखों में जलन की समस्या बढ़ा सकती हैं।
आंखों में खुजली की समस्या क्यों होती है?
अगर आप रोजाना आंखों में काजल लगाती हैं, तो इससे आपके आंखों में खुजली और एलर्जी की समस्या हो सकती है। केमिकल की वजह से कुछ लोगों को आंखों में ये समस्याएं हो सकती हैं।
काजल लगाने के नुकसान
अगर आप रोजाना काजल लगाती हैं और वह अच्छी क्वालिटी का नही है, तो इसकी वजह से आपकी आंखे लाल हो सकती हैं। इसके साथ ही आपको धुंधलापन की समस्या भी हो सकती है।
आंखों में काजल जाने से क्या होता है?
अगर आप रोजाना काजल लगाती हैं और अक्सर आपकी आंखों में काजल चला जाता है, तो यह आपके आंखों को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, इसकी वजह से आपके आंखों में दर्द की समस्या हो सकती है।
पलक के बाल झड़ने की वजह
अगर आप रोजाना काजल लगाती हैं और यह काजल आपके आंखों की पलको पर भी लग जाता है, तो इसकी वजह पलकों के बाल झड़ सकते हैं। दरअसल, काजल में केमिकल्स हो सकते हैं, जो पलकों के बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
आंखों के नीचे की त्वचा खराब होने की वजह
अगर आप रोजाना काजल लगाती हैं, तो इससे आंखों के नीचे की त्वचा पर काजल जम सकता है। इसकी वजह से त्वचा काली और दाग-धब्बे वाली हो सकती है। इसके साथ ही आंखों के नीचे की त्वचा खराब हो सकती है।
कैसा काजल लगा सकते हैं?
अगर आपको रोजाना काजल लगाना पसंद है, तो ध्यान दें कि आपका काजल प्राकृतिक चीजों से बना हो। ऐसे काजल का इस्तेमाल करने से बचें, जिसमें केमिकल का ज्यादा मात्रा में हो।
रोजाना आंख में काजल लगाना सुरक्षित नही हो सकता है। अच्छे और प्राकृतिक चीजों से बने काजल का प्रयोग कर सकते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।