स्टेमिना बढ़ाने के लिए करें ये योग


Smriti Kiran
07-08-2023, 13:26 IST
www.herzindagi.com

    सिर्फ खानपान शरीर को मजबूत नहीं बनाता बल्कि सही खानपान के साथ योग व एक्सरसाइज का अभ्यास शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। आइए जानें स्टेमिना बढ़ाने वाले कुछ योग के बारे में-

सूर्य नमस्कार

    शरीर व मन को सकारात्मक रखने के लिए सूर्य नमस्कार हर किसी को करना चाहिए। इसके रोजाना अभ्यास से पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग होती है और फोकस बढ़ता है।

नटराजासन

    नटराजासन भगवान शिव की मुद्रा है, जिससे फोकस बढ़ता है और शरीर बैलेंस्ड होता है। इसके रोजाना अभ्यास से मन को शांति और साथ ही कार्य क्षमता की वृद्धि होती है।

उत्कटासन

    उत्कटासन सेहत के लिए बेहतरीन योग है। इसके अभ्यास से फोकस बढ़ता है , साथ ही मांसपेशियां मजबूत बनती है और बैलेंस बढ़ता है।

उष्ट्रासन

    उष्ट्रासन शरीर को लचीला बनाने के साथ ही, थकान, चिंता, अनिंद्रा आदि को भी दूर करने में मददगार है। इसके अभ्यास से स्टेमिना बेहतर बनता है।

भुजंगासन

    भुजंगासन का अभ्यास सेहत को दुरूस्त बनाता है। इससे पाचन दुरूस्त रहने के अलावा मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर के कोर को मजबूती मिलती है।

बालासन

    बालासन का रोजाना अभ्यास करने से स्ट्रेस दूर होता है, साथ ही शरीर को रिलैक्स और मन शांत होता है। इससे स्टेमिना भी बढ़ता है।

मत्स्यासन

    मत्स्यासन के रोजाना अभ्यास से पीठ व कंधों को मजबूती मिलते के साथ ही एकाग्रता बढ़ती है और मन शांत होता है।

    आप भी करें ये आसन। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com