अगर आप जिम नहीं जाते और घर पर ही एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं, तो आपने पुश-अप एक्सरसाइज के बारे में जरूर सुना होगा। यह सबसे आसान और प्रभावी एक्सरसाइज मानी जाती है। आइए जानते हैं कि पुश-अप करने से क्या फायदे मिलते हैं।
पुश-अप्स करने से महिलाओं को मिलते हैं ये 3 फायदे
पुश-अप एक्सरसाइज न सिर्फ हाथों और कंधों के लिए, बल्कि पैरों से लेकर कमर तक पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इसे करने से पूरे शरीर की कसरत हो जाती है, जिससे शरीर मजबूत और फिट बना रहता है।
ऐसे करें पुश-अप्स
अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो रोजाना पुश-अप करें। यह कैलोरी बर्न करने में मदद करता है, जिससे वजन तेजी से कम होता है। इसे करने के लिए फर्श पर मैट बिछाकर दोनों हाथों को आगे की ओर रखकर पुश-अप करें।
मांसपेशियों के दर्द में राहत
पुश-अप करने से न सिर्फ शरीर लचीला (फ्लेक्सिबल) बनता है, बल्कि मांसपेशियों के दर्द में भी राहत मिलती है। इसके अलावा, यह शरीर की ताकत बढ़ाने और फिटनेस सुधारने में मदद करता है।
मसल्स गेन के लिए पुश-अप
अगर आप मसल्स गेन करना चाहते हैं, तो भी रोजाना पुश-अप करें। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने और आकार देने में मदद करता है।
हड्डियों में दर्द के लिए पुश-अप
बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों में दर्द और मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में अपनी एक्सरसाइज रूटीन में पुश-अप को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
पैरों और हाथों में दर्द की समस्या
आजकल पैरों और हाथों में दर्द की समस्या आम हो गई है। इससे बचने के लिए रोजाना पुश-अप करें और अपनी डाइट में विटामिन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर आहार शामिल करें, जिससे शरीर मजबूत और सक्रिय बना रहे।
इससे बचने के लिए रोजाना पुश-अप करें और अपनी डाइट में विटामिन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर आहार शामिल करें, जिससे शरीर मजबूत और सक्रिय बना रहे।इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com