गर्मियों में रोजाना खरबूजा खाने से क्या होता है?


Smriti Kiran
09-04-2025, 16:19 IST
www.herzindagi.com

    गर्मी के सीजन में खरबूजे खूब होते हैं, जिसे इस मौसम में खाना बेहद लाभकारी माना जाता है। यह एक सीजनल फल है, जिसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है। आइए जानें इसे गर्मी में रोजाना खाने से क्या होता है-

हाइड्रेट रखे

    खरबूजे में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिस कारण इसे खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। खासतौर पर तेज गर्मी में भी लू का खतरा काफी कम हो जाता है।

पाचन सुधारे

    खरबूजे में फाइबर की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है, जिस कारण इसे खाने से पाचन संबंधित समस्याएं, जैसे- कब्ज, गैस, अपच आदि से राहत मिलती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

    खरबूजे में विटामिन-सी के साथ-साथ कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसके सेवन से वायरल बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

वजन कंट्रोल करे

    पानी और फाइबर ज्यादा होने के कारण खरबूजा वजन नियंत्रित करने में भी असरदार है। इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है, लेकिन मीठा बहुत ज्यादा होता है, इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

दिल को रखे स्वस्थ

    खरबूजे में पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और दिल को स्वस्थ रखने में सहायक है। इससे किडनी पर भी अच्छा असर पड़ता है।

आंखों के लिए

    खरबूजे में बीटा-कैरोटीन होता है, जो आंखों के लिए बेहद लाभदायक है। इसे रोजाना खाने से आंखें स्वस्थ रहती हैं।

रखें ख्याल-

    खरबूजे का सेवन लाभदायक है, लेकिन सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे शाम या रात में न खाएं। डायबिटीज के मरीजों को इस फल का सेवन नहीं करना चाहिए।

    आप भी गर्मी में खाएं खरबूजा। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com