इन 7  सब्जियों को उबालकर खाने से मिलते हैं दोगुने लाभ


Pragati Pandey
17-06-2025, 13:47 IST
www.herzindagi.com

    उबली हुई सब्जियों का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको 7 ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें उबालकर खाने से आपको दोगुने लाभ हो सकता है।

गाजर

    गाजर को उबालकर खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें बीटा-कैरोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

टमाटर

    अगर  आपको कच्चा टमाटर खाना पसंद नहीं है, तो आप उसे उबालकर खा सकते हैं। टमाटर को उबालने से उसमें लाइकोपीन की मात्रा बढ़ सकती है। यह आपको कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।

ब्रोकली

    ब्रोकली को उबालकर खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसको उबालने से इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों का लाभ आपको दोगुना मिल सकता है।

चुकंदर 

    चुकंदर का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में इसे उबालकर खाना और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसे उबालने से फोलेट बढ़ सकता है, जो डीएनए की मरम्मत करने में मदद कर सकता है।

हरी बींस

    हरी बींस को भी उबालकर खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे उबालकर खाने से आपके सेहत को दोगुने लाभ हो सकते हैं।

शकरकंद 

    शकरकंद को उबालकर खाना ज्यादा लोग पसंद करते हैं। इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जो वजन कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है।

पालक

    पालक को भी उबालकर खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद मिल सकता है।

    इन 7 सब्जियों को उबालकर खाना फायदेमंद हो सकता है। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik