ब्लूबेरी एक खट्टा मीठा फल है, जो भारत के कई जगहों पर नीलबदरी के नाम से भी जाना जाता है। ये फल सबसे ज्यादा एशिया, यूरोप और अमेरिका में पाया जाता है। यह ज्यादातर खाने में गार्निश के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
वजन नियंत्रित करे
ब्लूबेरी शरीर के सेवन से मोटापे की समस्या को कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद एन्थोसायनिन नामक तत्व पाया जाता है, जो वजन कम करने में मदद करता है।
दिल के लिए
ब्लूबेरी एक दिल के काफी फायदेमंद होता है। ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है और दिल को स्वस्थ रखता है।
आंखों के लिए
ब्लूबेरी को डाइट में शामिल करने से आंखों को काफी फायदा मिल सकता है। ये आंखों को कई तरह के रोगों से बचाने में मदद करता है।
सूजन कम करे
ब्लूबेरी में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। ये फल शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
डायबिटीज
ब्लूबेरी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है।
दिमाग के लिए
ब्लूबेरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो हमारे दिमगा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके रोजाना सेवन से शरीर को काफी फायदा हो सकता है।
पाचन के लिए
पेट संबंधित समस्या के लिए ब्लूबेरी काफी फायदेमंद होता है। अगर आपको भी पाचन संबंधित समस्या है, तो इसे अपनी डाइट में शामिल करें।
ब्लूबेरी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com