अजवाइन भारत के हर घर में आसानी से मिल जाती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है, इस वजह से इसे सर्दियों में खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। यह पेट की समस्या के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन इसे कुछ विशेष समय पर नहीं खाना चाहिए। यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए, जानते हैं-
छाले होने पर न खाएं अजवाइन
अजवाइन को मुंह में छाले और सूजन होने पर खाने से बचना चाहिए। यह मुंह में छाले और सूजन को बढ़ा सकता है। क्योंकि यह गर्म होता है।
प्रेगनेंसी में न खाएं अजवाइन
प्रेगनेंसी के समय अजवाइन खाने से बचना चाहिए। इसके सेवन से शरीर में कई तरह की समस्या पैदा हो सकती है। यह मां और बच्चे दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है।
लिवर की समस्या होने पर
अगर आप लिवर संबंधित समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में अजवाइन का सेवन करने से बचना चाहिए। यह आपकी स्थिति को खराब कर सकता है।
ज्यादा अजवाइन खाने के नुकसान
ज्यादा मात्रा में अजवाइन का सेवन करना दस्त, उल्टी और कई तरह की पाचन संबंधित समस्या को पैदा कर सकता है। इस वजह से अत्यधिक अजवाइन का सेवन करने से बचें।
स्किन संबंधित समस्या
अगर आपको स्किन संबंधित समस्या है, तो अजवाइन का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि यह आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है।
पेट दर्द में
पेट में दर्द होने पर अजवाइन का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अजवाइन की तासीर गर्म होती है, इस वजह से यह समस्या बढ़ा सकता है।
ब्लड प्रेशर के लोगों के लिए अवजाइन
अवजाइन में मौजूद गुण ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। यह ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करता है।
अजवाइन इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।