हैवी ब्रेस्ट के लिए टाइट ब्रा पहनना सही या गलत?


Preeti Sharma
25-08-2024, 12:00 IST
www.herzindagi.com

    महिलाएं ब्रेस्ट को शेप में रखने और फिटिंग के लिए ब्रा पहनती हैं। इसके लिए ब्रा की सही साइज और फिटिंग काफी जरूरी है। अगर आप ढीली ब्रा पहनती हैं, तो महिलाओं को दिक्कत हो सकती है। कुछ लोगों के ब्रेस्ट साइज हैवी होते हैं, ऐसे में उनके लिए ब्रा का सही हो जरूरी होता है। इसी कड़ी में हम जानेंगे कि हैवी ब्रेस्ट साइज के लिए टाइट ब्रा पहननी चाहिए या नहीं।

हैवी ब्रेस्ट पर ज्यादा टाइट ब्रा पहनना

    एक्सपर्ट के अनुसार हैवी ब्रेस्ट पर ज्यादा टाइट ब्रा पहनने से बचना चाहिए। इससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। ब्रा हमेशा सही फिटिंग की पहननी चाहिए।

गलत साइज की ब्रा न चुनें

    अगर आप अपने ब्रेस्ट साइज के अनुसार ब्रा चूज नहीं करते हैं, तो यह शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे आपके ब्रेस्ट में दर्द भी हो सकता है।

परफेक्ट ब्रा चुनें

    ज्यादा ढीले और हैवी ब्रेस्ट बॉडी के शेप को खराब कर सकते हैं। ऐसे में ब्रेस्ट को परफेक्ट शेप देने के लिए ब्रा काफी अहम भूमिका निभाती है। इसके लिए कई तरह की ब्रा पहनी जा सकती है।

स्किन संबंधित समस्या

    अगर आप हैवी बेस्ट पर ज्यादा टाइट ब्रा पहनते हैं, तो इससे स्किन पर रैशेज हो सकते हैं। क्योंकि यह स्किन से चिपक जाती है, जो जलन जैसी समस्या भी पैदा कर सकती है।

ब्लड सर्कुलेशन पर असर

    अगर आप हैवी ब्रेस्ट पर टाइट ब्रा पहनती हैं, तो यह आसपास के हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित कर सकता है। इससे सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है।

हैवी ब्रेस्ट के लिए ब्रा

    अगर आप हैवी ब्रेस्ट के लिए ब्रा देख रही हैं, तो इसके लिए फुल कवरेज ब्रा को भी चुन सकती हैं। यह रोज में पहनने के लिए एकदम सही रहेगी।

टी शर्ट ब्रा पहनें

    यंग लड़कियों के लिए हैवी ब्रेस्ट पर टी शर्ट ब्रा अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इसे पहनने से बॉडी परफेक्ट शेप में रहती है और अच्छा लुक देती है।

    हैवी ब्रेस्ट के लिए हमेशा सही साइज की ब्रा पहननी चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।