मसूड़े दर्द करें, अपनाएं ये 4 उपाय


Preeti Sharma
12-01-2024, 15:30 IST
www.herzindagi.com

    कई बार हम दांत या मसूड़ों में दर्द की समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। इसकी वजह से यह समस्या बढ़ जाती है। अगर आपके भी मसूड़ों में दर्द रहता है, तो इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। ये मसूड़ों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

हल्दी, नमक और सरसों का तेल

    मसूड़ों या दांत में दर्द से राहत पाने के लिए यह सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा है। इन तीनों चीजों का पेस्ट बनाकर दर्द वाली जगह लगाने से फायदा मिलता है।

इस तरह लगाएं

    हल्दी, नमक और सरसों के तेल को आपस में मिक्स कर लें। इसे दांतों में पेस्ट की तरह लगाएं। इससे मसूड़ों की मसाज करें।

आंवला जूस

    मसूड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आंवला के जूस का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा, आंवला जूस का कुल्ला करना भी मसूड़ों के लिए अच्छा होता है।

मसूड़ों को मजबूत करे

    आंवले के जूस का इस्तेमाल करने से मसूड़े मजबूत होते हैं। साथ ही, यह दांतों में होने वाली सेंसिटिविटी की समस्या को कम करता है।

लौंग का तेल

    लौंग का तेल मसूड़ों और दांत दर्द से तुरंत राहत देने में मदद करता है। इसके अलावा, लौंग को दांत के नीचे दबाकर रखने से भी राहत मिलती है।

लहसुन

    मसूड़ों या दांत दर्द होने पर लहसुन की एक कली को कूटकर उसमें नमक मिला लें। इसे दर्द वाली जगह पर लगाएं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण दर्द से राहत देता है।

डॉक्टर से लें सलाह

    अगर इन घरेलू उपायों से समस्या कम नहीं हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इसके अलावा, रोजाना सोने से पहले ब्रश करना भी फायदेमंद होता है।

    अगर आपके भी मसूड़ों में दर्द रहता है, तो इन उपाय को आजमाया जा सकता है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।