दही-चिवड़ा खाने से शरीर को मिलते हैं ये 7 लाभ


Jyoti Shah
16-09-2023, 17:30 IST
www.herzindagi.com

    कई लोगों को सुबह के नाश्ते में दही के साथ चिवड़ा खाना बहुत पसंद होता है। इससे कई धार्मिक मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं। वहीं, इसे अपनी डाइट में शामिल करके आपको सेहत से जुड़े कई लाभ मिल सकते हैं। आइए जानें इस बारे में।

पचाने में आसानी

    दही-चिवड़ा हैवी नाश्ता होने के बावजूद जल्दी से पच जाता है। सुबह के नाश्ते में इसका सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा।

भरपूर मात्रा में फाइबर

    चिवड़ा चावल से बनता है। ऐसे में इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। चिवड़ा को दही के साथ खाने से आंतों को हेल्दी बनाए रखने में सहायता मिलती है।

वजन घटाए

    इसे खाने से वजन बढ़ाने वाले कैलोरी की मात्रा नियंत्रित रहती है। साथ ही, दही-चिवड़ा पोषक तत्वों से भरा होता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

आयरन की कमी करे दूर

    इस मिश्रण में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है। ऐसे में अगर आपको आयरन की कमी है, तो दही-चिवड़ा खाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

पेट से जुड़ी समस्याएं रहे दूर

    दही-चिवड़ा को नाश्ते में खाने से पेट को हेल्दी बनाए रखा जा सकता है। इसके सेवन से दस्त या कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।

इम्यूनिटी करे बूस्ट

    दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स इन्फ्लेमेशन को कम करने में मददगार साबित होती है। इसका सेवन चिवड़ा के साथ करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

खाने का तरीका

    दही और चिवड़ा में गुड़, शक्कर, ड्राई फ्रूट्स और फल मिलाकर खाया जा सकता है। इसका सेवन सुबह के नाश्ते में करने से बॉडी हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

    दही-चिवड़ा का सेवन सही मात्रा में ही करना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी, हो तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।